क्या आप जानते हैं कि आपकी गाड़ी में भरने वाला ईंधन केवल आपकी गाड़ी ही नहीं चला रहा, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था, हमारे किसानों की किस्मत और हवा को भी बदल रहा है? जी हां, हम बात कर रहे हैं इथेनॉल (Ethanol) की. इथेनॉल कोई साधारण लिक्वि ड या सिर्फ एक दूसरा फ्यूल नहीं है. यह भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, देश का पैसा बचाने और आने वाली पीढ़ियों को साफ हवा देने का सबसे बड़ा हथियार बन चुका है. आइए समझते हैं कि इथेनॉल कैसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा का गेम चेंजर साबित हो रहा है.
कच्चे तेल के भारी-भरकम बजट पर लगाम
मोदी नैचुरल्स लिमिटेड व मोदी बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और भारत इंडिपेंडेंट इथेनॉल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन(BIEPA) के वाइस प्रेसिडेंट अक्षय मोदी ने इस बारे में News24 को बताया कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 80% से ज्यादा कच्चा तेल (Crude Oil) दूसरे देशों से खरीदता है, जिसके लिए हर साल अरबों डॉलर विदेशी मुद्रा के रूप में बाहर चले जाते हैं.
अक्षय मोदी ने कहा कि जब पेट्रोल में इथेनॉल जैसे 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग या E20 मिलाया जाता है, तो हमें उतना ही कम कच्चा तेल बाहर से मंगाना पड़ता है. इससे विदेश जाने वाला यही पैसा देश के भीतर बचता है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था और रुपया दोनों मजबूत होते हैं.
किसानों की जेब में जाएगा फायदा, मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
अक्षय मोदी के अनुसार इथेनॉल का सबसे खूबसूरत पहलू यह है कि यह किसी फैक्ट्री के कैमिकल से नहीं, बल्कि खेतों से पैदा होता है. गन्ने के रस, शीरे (Molasses) और खराब हुए अनाज जैसे टूटे चावल, मक्का से इथेनॉल तैयार किया जाता है. जिन चीजों को किसान पहले फेंक देते थे या जिनकी सही कीमत नहीं मिलती थी, अब इथेनॉल प्लांट उनके सही दाम दे रहे हैं. इससे हमारे गांव और किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं.
जहरीले धुएं से राहत, सांसों को मिलेगी साफ हवा
आजकल बड़े शहरों में प्रदूषण और जहरीली हवा सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है. गाड़ियों से निकलने वाला धुआं इसमें बहुत बड़ा योगदान देता है. अक्षय मोदी ने बताया कि जब गाड़ियों में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल इस्तेमाल होता है, तो कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों के उत्सर्जन में भारी कमी आती है. यह पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए गाड़ियां चलाने का एक बेहद टिकाऊ (Sustainable) रास्ता है.
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
14 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
14 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
15 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
15 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
16 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
19 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
19 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
21 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
22 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines