Former Banker Eric Sim: रिटायरमेंट और उसके बाद की लाइफ कैसी होनी चाहिए, क्या जल्दी रिटायर होना बेहतर है? जैसे सवाल अक्सर नौकरीपेशा लोगों को परेशान करते हैं। ग्लोबल बैंक USB के पूर्व डायरेक्टर 54 वर्षीय एरिक सिम ने इन सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। एरिक एक पूर्व बैंकर हैं और आज लेखक, प्रोफेशनल स्पीकर और करियर कोच के रूप में पहचाने जाते हैं।
पहले नहीं सोचा था ऐसा
एरिक सिम ने बिजनेस इनसाइडर के साथ बातचीत में कहा कि जब मैंने बैंकिंग में अपना करियर शुरू किया, तो मैंने जल्दी रिटायर होने के बारे में ज्यादा नहीं सोचा था। मैंने सोचा था कि मैं 65 साल की उम्र में रिटायर हो जाऊंगा और क्रूज पर जाने और पुराने दोस्तों के साथ घूमने जैसी सामान्य रिटायरमेंट गतिविधियों का हिस्सा बनूंगा। लेकिन UBS में प्रबंध निदेशक बनने के बाद चीजें बदल गईं। वहां कुछ साल काम करने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मैं वास्तव में आर्थिक रूप से स्वतंत्र था।
यह भी पढ़ें – Stress-Free Retirement के लिए इस कपल ने निकाला नायाब तरीका, अब चैन से कट रही जिंदगी
अपना ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोला
मुझे पता था कि मैं बिना किसी योजना के अपनी नौकरी नहीं छोड़ सकता। मुझे एक सार्थक प्रोजेक्ट खोजने की जरूरत थी, जहां मैं अपनी एनर्जी लगा सकूं। बहुत सोचने और चिंतन करने के बाद मैंने बैंकिंग छोड़कर युवा पेशेवरों के लिए अपना खुद का प्रशिक्षण संस्थान चलाने का फैसला किया। मैंने 2015 में इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य युवाओं को काम और जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करना है।
यह भी पढ़ें – Warren Buffett के उत्तराधिकारी Howard Buffett के पास कितनी दौलत?
सेविंग पर देना होगा जोर
उन्होंने आगे कहा कि भले ही मैंने वित्तीय स्वतंत्रता हासिल कर ली है, लेकिन मैं फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस रिटायर अर्ली (FIRE) मूवमेंट का प्रशंसक नहीं हूं। FIRE हासिल करने के लिए, आपको अपने कामकाजी वर्षों के दौरान अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा बचाना होगा। लेकिन सच्चाई यह है कि लोगों को अक्सर इस बात का स्पष्ट अंदाजा नहीं होता कि उनके लिए रिटायरमेंट कैसा होगा या वे इसका आनंद लेंगे या नहीं – खासकर अगर वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
…तो जल्दी ऊब जाएंगे
बेशक, जब आप रिटायर होते हैं, तो आप जो चाहें कर सकते हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, गोल्फ खेल सकते हैं। 10 से 20 साल तक काम करने के बाद पहले तीन महीनों के लिए काम से मुक्त होना अच्छा लगता है। लेकिन आप बहुत जल्दी ऊब जाएंगे। जब आप काम कर रहे होते हैं, तो आपको यह योजना बनाने की जरूरत नहीं होती कि आप क्या करना चाहते हैं। क्योंकि आपके पास करने के लिए बहुत कुछ होता है। लेकिन अगर आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और आपको किसी नियमित शेड्यूल का पालन नहीं करना है, तो समय बिताने के लिए प्रोजेक्ट ढूंढने होंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका दिन बर्बाद हो जाता है।
यह भी पढ़ें – वन-टाइम इन्वेस्टमेंट या मंथली SIP से कैसे तैयार होगा बड़ा कॉर्पस? नोट कर लें पूरी कैलकुलेशन
अच्छे रिटायरमेंट का मंत्र
एरिक सिम का कहना है कि अच्छे रिटायरमेंट के लिए तीन प्रकार की कैपिटल की जरूरत होती है। फाइनेंशियल कैपिटल के अलावा, यदि आप अपने समय का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको मानवीय (Human) और सामाजिक (Social) पूंजी की भी आवश्यकता होगी। ह्यूमन कैपिटल से तात्पर्य आपके पास मौजूद ज्ञान से है। अपनी रुचियों और कौशलों को विकसित करके आप जान पाएंगे कि सेवानिवृत्ति के बाद आप कौन सी गतिविधियां करना चाहते हैं।
भविष्य की समझ जरूरी
सामाजिक पूंजी यानी सोशल कैपिटल से तात्पर्य दूसरों के साथ आपके द्वारा अर्जित गुडविल से है। दूसरों को दी जाने वाली छोटी-छोटी मदद आपके सेवानिवृत्त होने पर बड़े पैमाने पर वापस आ सकती है। आखिरकार, आपको यह जानना होगा कि आप नौकरी छोड़ने के बाद क्या करना चाहते हैं। अगर कोई ऐसी चीज है जो आप हमेशा से करना चाहते थे और जो सार्थक है, तो मैं यही कहूंगा कि उसे करें।
यह भी पढ़ें – कौन हैं 93 वर्षीय Kushal Pal Singh और कैसे Burj Khalifa को दे रहे हैं टक्कर?
…तो न छोड़ें नौकरी
एरिक सिम ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अगर आपके पास आगे बढ़ने के लिए कुछ नहीं है और आपने कोई मिशन या योजना नहीं बनाई है, तो जल्द रिटायरमेंट का ख्याल छोड़कर बस अपनी नौकरी में बने रहें। आप अपनी नौकरी छोड़े बिना भी अपनी रुचियों को आगे बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Success Story: शौक में उगाए Mushroom, आज हर रोज हो रही 40 हजार की कमाई
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
24 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
47 mins agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
2 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
3 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
4 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
19 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
20 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
22 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines