एक साल में 60% से ज्यादा रिटर्न, देखिए Equity Mutual Funds की लिस्ट

Equity Mutual Funds Return In One Year: हाल ही में मिले एक डेटा के अनुसार, 9 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने एक साल में 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। जानिए उन इक्विटी म्यूचुअल फंड्स की पूरी लिस्ट और किसने दिया ज्यादा परसेंट रिटर्न।

Equity Mutual Funds

Equity Mutual Funds

विज्ञापन

Equity Mutual Funds Return In One Year: ACE MF से मिले डेटा के मुताबिक, लगभग 9 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने एक साल में 60 परसेंट तक के रिटर्न दिया है। चार स्मॉल कैप, दो मिड कैप और वैल्यू फंड, और एक मल्टी कैप फंड उपलब्धि हासिल करने वालों की इस लिस्ट में शामिल हुए। जानिए किसने-कितना परसेंट रिटर्न दिया।

  • क्वांट वैल्यू फंड (Quant Value Fund)

इस स्कीम ने एक साल के टाइम में 70.70% की पेशकश की। यह योजना निफ्टी 500 – टीआरआई के मुकाबले बेंचमार्क है जिसने एक ही साल के दौरान 39.28% की पेशकश की।

विज्ञापन
  • क्वांट स्मॉल कैप फंड (Quant Small Cap Fund)

इस स्कीम ने 69.02% का रिटर्न ऑफर किया। यह योजना निफ्टी स्मॉल कैप 250 – टीआरआई के मुकाबले बेंचमार्क है जिसने 65.87% की पेशकश की।

  • बंधन स्मॉल कैप फंड (Bandhan Small Cap Fund)

इस स्कीम ने एक साल के टाइम पीरियड में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया। इसने अपने बेंचमार्क 61.29% के मुकाबले 71.23% के रिटर्न का ऑफर दिया (S&P BSE 250 Small Cap – TRI)।

विज्ञापन

  • महिंद्रा मनुलाइफ स्मॉल कैप फंड (Mahindra Manulife Small Cap Fund)

इस योजना ने एक साल में 66.43% की पेशकश की। यह स्मॉल कैप स्कीम एसएंडपी बीएसई 250 स्मॉल कैप – टीआरआई के मुकाबले बेंचमार्क है जिसने 61.29% दिया।

विज्ञापन
  • तीन योजनाओं ने ऑफर किया 60% का रिटर्न

इन तीन योजनाओं में हैं: जेएम वैल्यू फंड, एचएसबीसी मल्टी कैप फंड, और आईटीआई मिड कैप फंड। इन तीनों ने एक साल के टाइम पीरियड में 60.98%, 60.76% और 60.07% की पेशकश की।

विज्ञापन
  • दो स्कीम्स ने ऑफर किया 63% रिटर्न

दो योजनाएं – क्वांट मिड कैप फंड और आईटीआई स्मॉल कैप फंड – ने एक साल के समय में 63.98% और 63.88% की पेशकश की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ