EPS Pension Increase: आमतौर पर कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों को पता होता है कि वे सेवानिवृत्ति की उम्र से ही पेंशन पाने के पात्र हैं। हालांकि, बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि अगर वे 20 से अधिक वर्षों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के तहत कवर किए गए हैं, तो वे बोनस के भी हकदार हैं। यह बोनस पेंशन योजना के तहत निर्दिष्ट अतिरिक्त सेवा वर्षों के रूप में दिया जाता है। एक बार जब यह बोनस आपके सेवा वर्ष में जोड़ दिया जाता है, तो यह उस पेंशन राशि को बढ़ा देता है जो आप प्राप्त करने के पात्र हैं।
जानकार बताते हैं, ‘अगर किसी कर्मचारी ने ईपीएफ योजना के तहत 20 साल या उससे अधिक की सेवा की है, तो सेवा अवधि में दो साल जोड़े जाते हैं। यह सेवा अवधि एक नियोक्ता के साथ या विभिन्न नियोक्ताओं के साथ हो सकती है। बशर्ते वे ईपीएफ योजना के तहत शामिल हों। ध्यान दें कि ईपीएस के तहत अधिकतम सेवा अवधि 35 वर्ष है।’
और पढ़िए –January 2023 Bank Holidays: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें स्टेट वाइज लिस्ट
बोनस वर्ष कुछ यूं आपकी EPS पेंशन राशि में देता है योगदान
बोनस के लिए पात्र कर्मचारी को अधिक पेंशन राशि प्राप्त होगी यदि बोनस सेवा वर्ष उनकी सेवा में जोड़े जाते हैं। यह (पेंशन योग्य वेतन X पेंशन योग्य सेवा वर्ष)/70 के तहत गणना करके किया जाता है।
आइए एक उदाहरण लेते हैं, जहां ईपीएफ और ईपीएस खातों में लगातार योगदान करते हुए एक कर्मचारी ने कई नियोक्ताओं के साथ 21 साल तक काम किया है। ईपीएफ कानून के मुताबिक, पेंशन योग्य वेतन की अधिकतम सीमा 15,000 रुपये है। पात्र पेंशन राशि रु. 4,500 – (15,000X21)/70 होगी। अब, यदि पेंशन योग्य सेवा वर्षों में बोनस सेवा वर्ष (2 वर्ष) जोड़े जाते हैं, तो पेंशन राशि 4,929 रुपये – (15,000X23) / 70 रुपये हो जाएगी। बोनस सेवा वर्षों को जोड़ने के कारण पेंशन राशि में 429 रुपये की वृद्धि हुई है।
संबंधित खबरें
FD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
6 mins agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
26 mins agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
1 hr agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
1 hr ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
18 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
19 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
21 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
21 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
22 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines