EPFO Withdrawal Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नियमों में बदलाव पर सरकार विचार कर रही है ताकि अंशधारकों को अपनी बचत का उपयोग करने में अधिक आजादी मिल सके। अभी जरूरत पड़ने पर जैसे मकान खरीदने, शादी-विवाह या एजुकेशन आदि के लिए कुछ पैसे निकाल सकते हैं। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि एक साल के भीतर केंद्र सरकार निकासी के नियमों को आसान बनाने पर विचार कर रही है। इसके पीछे सरकार का तर्क है कि यह उनका पैसा है, उन्हें अपनी ज़रूरतों के हिसाब से अपने फंड का प्रबंधन करने की आज़ादी होनी चाहिए।” भारत में ईपीएफओ के कुल रजिस्टर्ड सदस्यों की संख्या 2023-24 में बढ़कर 73.7 मिलियन (7.37 करोड़) हो गई थी। जुलाई 2025 में भी 21 लाख नए सदस्य जुड़े हैं।
क्या हैं मौजूदा निकासी नियम
वर्तमान में ईपीएफओ सदस्य अपनी पूरी राशि केवल रिटायरमेंट के बाद या दो महीने से अधिक समय तक बेरोजगार रहने पर ही निकाल सकते हैं। आंशिक निकासी की अनुमति भी केवल विशिष्ट परिस्थितियों में है।
- विवाह के लिए: कम से कम सात साल की सेवा वाला कोई भी सदस्य अपने अंशदान और अर्जित ब्याज का 50% तक निकाल सकता है। यह न केवल उसके अपने विवाह के लिए, बल्कि उसके भाई-बहन या बच्चे के विवाह के लिए भी लागू होता है।
- आवास के लिए: आवास के लिए निकासी की सीमा कुल राशि की 90% तक है। संपत्ति सदस्य, उनके जीवनसाथी या संयुक्त स्वामित्व के नाम पर होनी चाहिए और सदस्य ने कम से कम तीन वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो।
- शिक्षा के लिए, कोई भी अंशदाता अपने अंशदान का 50% तक ब्याज सहित निकाल सकता है, लेकिन इसके लिए न्यूनतम सात वर्ष की सेवा आवश्यक है। यह केवल बच्चों की मैट्रिक के बाद की शिक्षा के लिए लागू है।
क्या हो सकता है प्रस्तावित बदलाव
मनीकंट्रोल ने जुलाई में पहले ही खबर दी थी कि सरकार एक नए ढांचे पर विचार कर रही है जिसके तहत ईपीएफओ सदस्यों को हर 10 साल में एक बार अपनी पूरी राशि या उसका एक हिस्सा निकालने की अनुमति दी जा सकती है। एक अधिकारी ने कहा था, “हर 10 साल में प्रत्येक ईपीएफओ सदस्य की जमा राशि में कुछ वृद्धि होगी और उन्हें यह तय करना होगा कि उन्हें क्या करना है।” विशेषज्ञों का मानना है कि नियमों में ढील देना विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक होगा, जिन्हें अक्सर तत्काल नकदी की आवश्यकता होती है।
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
13 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
14 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
15 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
15 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
17 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
19 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
20 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
20 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
21 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines