आपके PF खाते में कब जमा होगा ब्याज का पैसा, जानें- EPFO ने क्या कहा
Edited By Pankaj Mishra

EPFO
Edited By Pankaj Mishra

EPFO
नई दिल्ली: सरकार ने पिछले दिनों ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) खाता धारकों को बड़ा तोहफा देते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में भविष्य निधि (PF) में जमा रकम पर ब्याज दर को 0.05 फीसदी से बढ़ा दिया। इसके बाद पीएफ पर मिलने वाला ब्याज 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत हो गया है। सरकार के इस फैसले से देश के साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा EPFO खाता धारकों को सीधा फायदा होगा।
सरकार के इस ऐलान के बाद से ईपीएफओ खाता धारकों को अपने खाते में ब्याज राशि के जमा होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में एक सदस्य ने ट्वीट कर EPFO से पूछा कि आखिर कब तक उनके खाते में ब्याज की राशि जमा की जाएगी।
EPFO ने इसका जवाब देते हुए ब्याज की जमा होने के स्टेटस के बारे में जानकारी दी। जवाब में EPFO ने जवाब में लिखा कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए खाते में ब्याज की राशि जमा करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही खाता धारकों के खाते में जाम कर दिया जाएगा। साथ ही ईपीएफओ ने साफ किया है कि जब भी ब्याज का भुगतान किया जाएगा, तो पूरा एक साथ किया जाएगा और इससे किसी को भी कोई नुकसान नहीं होगा।
आपको बता दें कि EPFO खाते में ब्याज को मासिक आधार पर कैलकुलेट किया जाता है, लेकिन इसे वित्तीय वर्ष के आखिरी में इसे सदस्यों के खाते में जमा किया जाता है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक्ट के मुताबिक हर कर्मचारी के बेस-पे और डीए का 12 फीसदी हिस्सा पीएफ राशि के रुप में जमा किया जाता है। उसके बाद, कंपनी भी 12 फीसदी कॉन्ट्रीब्यूशन करती है, जिसमें से 3.67 फीसदी EPF खाते में जाता है, जबकि बाकी 8.33 फीसदी पैसा पेंशन स्कीम (Pension Scheme) में जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: