हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

EPFO Big News: अब WhatsApp पर मिलेगा PF का पूरा हिसाब, बंद पड़े खातों का भी होगा ऑटो-सेटलमेंट; जानें केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान

EPFO WhatsApp Services and Auto Settlement 2026: ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने WhatsApp पर पीएफ सेवाएं और 1,000 तक के निष्क्रिय खातों के ऑटो-सेटलमेंट की शुरुआत की है. जानिए पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन
अब वॉट्सएप पर मिलेंगी सभी PF सेवाएं (फोटो - एआई)

अगर आपका भी PF का पैसा किसी पुरानी कंपनी में फंसा हुआ है, तो आज की खबर आपके लिए है. आज 1 नवंबर 2026 को EPFO अपना 74वां स्थापना दिवस मना रहा है और इसी मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने करोड़ों नौकरी करने वालों के लिए 2 बड़ी डिजिटल सुविधाएं लॉन्च कर दी हैं. पहली सुव‍िधा ये है क‍ि अब EPFO की हर सेवा WhatsApp पर मिलेगी और दूसरी सुव‍िधा ये है क‍ि 1000 रुपये तक वाले बंद पड़े PF खातों का ऑटो निपटान होगा.

अब WhatsApp पर मिलेगी EPFO की हर सेवा

अब EPFO दफ्तर के चक्कर या UMANG ऐप की झंझट खत्म हो जाएगी. आप सीधे WhatsApp पर Hi लिखकर अपना -PF बैलेंस चेक कर सकेंगे. आप वॉट्सऐप से ही अपना ईपीएफओ पासबुक डाउनलोड भी कर सकेंगे. अगर आपको ये चेक करना है क‍ि आपका UAN एक्टिवेट है या नहीं, तो यहीं से e-KYC स्टेटस भी देख सकते हैं. यूजर अपने क्लेम का स्टेटस पता कर सकेंगे. लेक‍िन इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि आपका नंबर UAN से लिंक होना चाहिए. जल्द ही EPFO इसका ऑफिशियल WhatsApp नंबर जारी करेगा.

1000 रुपये तक वाले बंद पड़े PF खातों का ऑटो निपटान
बहुत लोगों के पुराने खातों में 500-1000 रुपये पड़े रह जाते हैं, जिसके लिए कोई क्लेम नहीं करता. अब EPFO ऐसे सभी पात्र निष्क्रिय खातों का खुद-ब-खुद निपटान कर देगा. पैसा सीधे आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट या मौजूदा एक्टिव PF खाते में आ जाएगा. आपको कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

इन नई सुविधाओं के शुरू होने से अब पीएफ (PF) से जुड़े कामों के लिए ईपीएफओ दफ्तरों या चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब आपको वॉट्सएप (WhatsApp) पर ही ईपीएफओ की तमाम सेवाएं उपलब्ध होंगी. इसके अलावा, जिन खातों में छोटी रकम पड़ी हुई है और वे सालों से निष्क्रिय (Inactive) हैं, उनके निपटान के लिए भी बड़ी राहत दी गई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola