EPFO: पितृपक्ष के बाद आज से त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। खबरों के मुताबिक त्योहारों के मौके पर सरकार 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के खातधारकों (EPFO Account Holders) को बड़ा तोहफा दे सकती है। दरअसल सरकार जल्द ही पीएफ खाताधारकों के खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। ताजा जानकारी के मुताबिक पीएफ की गणना हो चुकी है। लिहाजा इसे कभी भी ट्रांसफर किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – IRCTC Latest Update: भारतीय रेलवे ने नवरात्रि में स्पेशल E-Catering सेवाओं की घोषणा की, देखें- Menu
इस साल पीएफ खाताधारकों 8.1 फीसदी के हिसाब से पीएफ का ब्याज (PF Interest) मिलेगा जो पिछले 40 सालों में सबसे कम हैं। सरकार करीब 6 करोड़ लोगों के खाते में ब्याज के पैसे भेजने वाली है।
खबरों के मुताबिक, आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा इस महीने के अंत तक ट्रांसफर किया जा सकता है। फिलहाल ईपीएफओ ने ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने की तारीख का तो ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगले महीने के अंत तक आपके एकाउंट में पैसा आ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएफ पर ब्याज की गणना हो चुकी है।
गौरतलब है कि EPFO हर साल पीएफ घाताधारकों के खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करती है। यहां हम आपको औसत पैसे पर ब्याज कैलकुलेट करके बता रहे हैं।
- अगर आपके पीएफ खाते में 10 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 81,000 रुपये मिलेंगे।
- अगर आपके पीएफ खाते में 7 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 56,700 रुपये मिलेंगे।
- अगर आपके पीएफ खाते में 5 लाख रुपये हैं तो ब्याज के 40,500 रुपये आएंगे।
- आपके खाते में एक लाख रुपये हैं तो 8,100 रुपये आएंगे।
EPFO खाते का बैलेंस ऐसे चेक करें
इससे पहले आप अपने पीएफ अकाउंट का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर आप अपने PF Account का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आसानी से नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। पीएफ अकाउंट से जो नंबर लिंक है उस रजिस्टर नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड-कॉल से कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर पर भी कॉल सकते हैं। कॉल करते ही दो रिंग के बाद कॉल कट जाएगा। इसके कुछ ही देर बाद आपको आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक मैसेज आएगा, जिसमें PF बैलेंस की जानकारी मिलेगी।
SMS के जरिए जानें अपने पीएफ खाते में जमा रकम
इसके अलावे आप SMS के जरिए भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपका मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। ईपीएफओ में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN भेजना होगा है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना पड़ता है।
उमंग ऐप से भी जान सकते हैं अपने खाते में जमा राशि
आप उमंग ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐप में EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें। इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Gold Price Today: नवरात्रि के पहले दिन बढ़े सोने के दाम, चांदी लुढ़की, जानें ताजा भाव
उमंग ऐप से ऐसे चेक करें अपना पैसा
- अपने मोबाइल में प्ले स्टोर के जरिए Umang App डाउनलोड करें।
- अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और ऐ में खोलें।
- टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं।
- यहां EPFO विकल्प को सर्च करके क्लिक करें।
- यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
45 mins agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
2 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
3 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
5 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
6 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
7 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
8 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
9 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
19 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines