EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और अन्य बैंकों के साथ EPFO सदस्यों को एक नई सुविधा देने पर बातचीत कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही EPF सदस्य ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि श्रम मंत्रालय चाहता है कि PF खाताधारक एटीएम या बैंक खातों से जुड़े ई-वॉलेट के माध्यम से भी पीएफ की राशि निकाल सकें।
मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए खुद को अपग्रेड कर रहा है। इसके बाद सदस्यों को ATM से PF का पैसा निकालने जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि जनवरी 2025 तक ईपीएफओ खाते को एटीएम कार्ड से लिंक करने जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके अलावा भी विड्रॉल को आसान बनाने के लिए कुछ और सुविधाओं को शुरू किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Startups में भी Woman Power, लीडरशिप पोजीशन हासिल कर रहीं महिलाएं
अभी क्या है व्यवस्था?
मौजूदा व्यवस्था के तहत केवल क्लेम के ऑटो सेटलमेंट के मामलों में ही पैसा सीधे ग्राहक के बैंक खाते में जाता है, जिसे बाद में उसे निकाला जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि श्रम मंत्रालय ने ई-वॉलेट का भी प्रस्ताव दिया है और उस पर भी विचार जारी है। सरकार इन सेवाओं को शुरू करने के लिए आरबीआई और बैंकों से बातचीत कर रही है।
इतने नए सदस्य जुड़े
रिपोर्ट के अनुसार, सिस्टम को विकसित किया जा रहा है और अगले महीने से इसमें महत्वपूर्ण सुधार दिखाई देगा। जनवरी 2025 से ही PF का पैसा ATM से निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है। बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने इस साल अक्टूबर में 13.41 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। श्रम मंत्रालय का कहना है कि यह रोजगार के अवसरों में वृद्धि और कर्मचारी लाभ के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
अक्टूबर में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग की हिस्सेदारी करीब 58.49% है। जोड़े गए कुल नए सदस्यों में से लगभग 2.09 लाख महिलाएं हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
12 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
13 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
21 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines