EPFO Services Down: 26 दिन बाद भी उमंग ऐप पर सेवाएं ठप! जानें पीएफ बैलेंस चेक करने और क्लेम का नया तरीका

EPFO Services Down: उमंग ऐप पर ईपीएफओ सेवाएं ठप होने से करोड़ों यूजर्स परेशान हैं. जानिए उमंग ऐप के बिना पीएफ बैलेंस चेक करने और क्लेम सबमिट करने के आसान तरीके.

UMANG APP.jpg

पीएफ बैलेंस चेक करने और क्लेम का नया तरीका

विज्ञापन

EPFO Services Down: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सब्सक्राइबर्स को इन दिनों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 26 जून को सॉफ्टवेयर अपग्रेड के नाम पर बंद किया गया ईपीएफओ पोर्टल 7 दिनों में चालू तो कर दिया गया, लेकिन सेवाएं अब तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी हैं. विशेष रूप से यूएएन (UAN) एक्टिवेशन और नए यूएएन जनरेट करने जैसी जिन सुविधाओं को उमंग ऐप (Umang App) पर शिफ्ट किया गया था, वे ठप पड़ी हैं. आज 26 दिन बीत जाने के बाद भी उमंग ऐप में ईपीएफओ सेक्शन खोलते ही मेंटेनेंस का मैसेज दिखाई दे रहा है और यूजर्स लॉगिन तक नहीं कर पा रहे हैं.

बैलेंस चेक करने और क्लेम के लिए अपनाएं ये विकल्प

अगर आपको भी उमंग ऐप बंद होने की वजह से परेशानी हो रही है, तो आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे काम निपटा सकते हैं. पोर्टल पर यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके पासबुक देखने, बैलेंस चेक करने और नया पीएफ क्लेम सबमिट करने की सुविधा मिल रही है. इसके अलावा, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल देकर या एसएमएस (SMS) भेजकर भी आप आसानी से अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं. जब तक उमंग ऐप पर मेंटेनेंस का काम पूरा नहीं होता, तब तक ये पारंपरिक तरीके ही कर्मचारियों के सबसे बड़े मददगार साबित हो रहे हैं.

विज्ञापन

अटक गए क्लेम और खातों में नहीं आया पैसा

एक तरफ जहां पोर्टल पर यह दावा किया जा रहा है कि डेटाबेस अपग्रेड का काम पूरा हो चुका है और नियोक्ता व सदस्य सेवाएं लाइव हैं, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों की शिकायतें थम नहीं रही हैं. कई यूजर्स का कहना है कि 15 से 20 दिन पहले अप्लाई किए गए पीएफ क्लेम का पैसा अभी तक उनके बैंक खातों में क्रेडिट नहीं हुआ है. ईपीएफओ का तर्क है कि क्लेम प्रोसेस को शेड्यूल किया गया है और वेरिफिकेशन में दो हफ्ते का समय लग सकता है. हालांकि, इस लंबी देरी की वजह से उन लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है जिन्हें इलाज या अन्य जरूरी कामों के लिए आपातकालीन पैसों की जरूरत थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ