Pankaj Mishra
Read More
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ से ज्यादा खातधारकों (EPFO Account Holders) के लिए अच्छी खबर है। सरकार जल्द ही पीएफ खाताधारकों के खाते में जल्दी ही ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक पीएफ की गणना हो चुकी है। लिहाजा इसे कभी भी ट्रांसफर किया जा सकता है।
इस साल पीएफ खाताधारकों 8.1 फीसदी के हिसाब से पीएफ का ब्याज (PF Interest) मिलेगा जो पिछले 40 सालों में सबसे कम हैं। सरकार करीब 6 करोड़ लोगों के खाते में ब्याज के पैसे भेजने वाली है।
खबरों के मुताबिक, आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा इस महीने के अंत तक ट्रांसफर किया जा सकता है। फिलहाल ईपीएफओ ने ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने की तारीख का तो ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगले महीने के अंत तक आपके एकाउंट में पैसा आ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएफ पर ब्याज की गणना हो चुकी है।
अभी पढ़ें – आधार कार्ड से अपने बैंक बैलेंस को पता कैसे करें, एक-एक स्टेप्स में जानें
गौरतलब है कि EPFO हर साल पीएफ घाताधारकों के खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करती है। यहां हम आपको औसत पैसे पर ब्याज कैलकुलेट करके बता रहे हैं।
इससे पहले आप अपने पीएफ अकाउंट का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर आप अपने PF Account का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आसानी से नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। पीएफ अकाउंट से जो नंबर लिंक है उस रजिस्टर नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड-कॉल से कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर पर भी कॉल सकते हैं। कॉल करते ही दो रिंग के बाद कॉल कट जाएगा। इसके कुछ ही देर बाद आपको आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक मैसेज आएगा, जिसमें PF बैलेंस की जानकारी मिलेगी।
इसके अलावे आप SMS के जरिए भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपका मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। ईपीएफओ में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN भेजना होगा है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना पड़ता है।
आप उमंग ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐप में EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें। इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – हर तीन में से एक भारतीय परिवार अब कम पीने लगा है दूध, सर्वे में सामने आया ये बड़ा कारण
– अपने मोबाइल में प्ले स्टोर के जरिए Umang App डाउनलोड करें।
– अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और ऐ में खोलें।
– टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं।
– यहां EPFO विकल्प को सर्च करके क्लिक करें।
– यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।