EPFO पेंशनरों को बड़ी राहत! अब कभी भी जमा करा सकेंगे Life Certificate, मिलती रहेगी पेंशन

EPFO Recruitment 2023

EPFO Recruitment 2023

EPFO: पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि इस माह के अंत, यानी 30 नवंबर है। हालांकि, यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होता है, जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

ईपीएफओ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के अनुसार, ‘ईपीएस’95 पेंशनभोगी अब किसी भी समय जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं, जो जमा करने की तारीख से 1 वर्ष के लिए वैध होगा।’

अभी पढ़ें – Senior Citizen Saving Scheme: वरिष्ठ नागरिकों को ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें ताजा रेट

ऐसा नहीं किया तो बंद हो जाएगी पेंशन

ट्वीट के मुताबिक, ईपीएस 95 के तहत पेंशनभोगी किसी भी समय जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं, जो जमा करने की तारीख से एक साल तक वैध रहेगा। तो, अगर आपने पिछले साल अपना जीवन प्रमाण पत्र 31 दिसंबर को जमा किया था, तो इस साल भी आपको उसी तारीख को या उससे पहले जमा करना होगा। यदि आप इसे समय सीमा तक जमा नहीं करते हैं तो आपको जनवरी 2023 से पेंशन भुगतान मिलना बंद हो जाएगा।

जीवन प्रमाण पत्र पिछले जमा करने की तारीख से 12 महीने के लिए वैध है। इससे पहले, सभी ईपीएस पेंशनरों को नवंबर महीने में डीएलसी जमा करना आवश्यक था। इसके परिणामस्वरूप लंबी कतारों और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए ज्यादा लोगों की संख्या के कारण पेंशनभोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

अभी पढ़ें –  Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक, हरे निशान पर Sensex और Nifty

यहां ऑनलाइन जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

  • पेंशन वितरण बैंक
  • कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी)
  • आईपीपीबी/भारतीय डाकघर/डाकिया
  • उमंग ऐप
  • निकटतम ईपीएफओ कार्यालय

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ