हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

EPFO Pension After Death: पति की मौत के बाद पत्‍नी को कितनी पेंशन मिलेगी? बच्चों के ल‍िए क्‍या हैं नियम

EPFO Family Pension Rules: EPS पेंशनर की मौत के बाद पत्‍नी को 50% और बच्चों को 25% पेंशन मिलती है. जानें एल‍िज‍िब‍िल‍िटी, अमाउंट, अनाथ पेंशन और क्लेम प्रोसेस.

विज्ञापन
पत‍ि या पत्‍नी के मर जाने के बाद क्‍या पेंशन बंद हो जाता है? जानें न‍ियम (फाइल फोटो)

बहुत लोगों को लगता है कि PF पेंशनर के मरने के बाद पेंशन खत्म हो जाती है. ऐसा नहीं है. आपका पैसा आपके परिवार के काम आएगा. EPFO की EPS स्कीम में फैमिली पेंशन का पूरा जुगाड़ है. लेकिन एक बात गांठ बांध लें क‍ि पेंशन अपने आप ट्रांसफर नहीं होती. क्लेम करना पड़ता है. आइये इसके सारे नियम बताते हैं.

पत्‍नी या पति को पेंशन मिलेगी क्या?

हां, मिलेगी, लेकिन क्लेम करना होगा. जैसे ही पेंशनर की मौत हो, परिवार को अपने EPFO Regional Office में खबर देनी होगी. फिर पत्‍नी या पति को Form भरकर फैमिली पेंशन के लिए अप्लाई करना होगा.

कब तक मिलेगी?
जब तक पत्‍नी या पति जिंदा हैं, तब तक. अगर दोबारा शादी कर ली तो पेंशन बंद हो जाएगी.

विज्ञापन

कितनी मिलेगी?
जो पेंशन पति को मिल रही थी, उसका 50%. उदाहरण से समझें – अगर पति को 10000 पेंशन मिल रही थी, तो पत्‍नी को 5000 रुपये मिलेगी. कम से कम 1000 रुपये तो मिलेगी ही, ये मिनिमम है.

EPF Withdrawal TDS Rules: पीएफ से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS; क्‍या हुए बदलाव

विज्ञापन

बच्चों का क्या होगा?
बच्चों को भी पेंशन मिलती है और ये मां की पेंशन के साथ-साथ एक्स्ट्रा मिलती है. न‍ियम ये है क‍ि ज्यादा से ज्यादा 2 बच्चों को मिलेगी. लेक‍िन उन्‍हें ये राश‍ि ताउम्र नहीं म‍िलेगी. 25 साल की उम्र तक ही मिलेगी. हर बच्चे को पेंशनर की पेंशन का 25% मिलेगा. ये राश‍ि कम से कम 250 रुपये महीना होगा. अगर बच्‍चा गोद लिया गया है तो उसे भी मिलेगी. न‍ियम के अनुसार 2 से ज्यादा बच्चे हैं तो बड़े से छोटे के हिसाब से मिलेगी. अगर बच्चा दिव्यांग है तो फिर 25 साल वाला झंझट खत्म. दिव्यांग बच्चे को जिंदगी भर पेंशन मिलेगी.

अगर मां-बाप दोनों ही नहीं रहे तो?
तब बच्चों को अनाथ पेंशन (Orphan Pension) मिलती है. इसमें बच्चे को 75% पेंशन मिलती है. कम से कम 750 रुपये महीना. ऐसे बच्‍चों को 25 साल तक पेंशन मिलती है. दिव्यांग अनाथ बच्चे को लाइफटाइम मिलती रहेगी. तो टेंशन मत लीज‍िए, EPFO का पैसा डूबता नहीं है. बस सही टाइम पर सही फॉर्म भर दें, पेंशन मलेगी.

विज्ञापन

FAQ

Q1: क्या पत्नी को अपने आप पेंशन मिलने लगती है?
नहीं. EPFO को मौत की जानकारी देकर फैमिली पेंशन के लिए फॉर्म भरना पड़ता है. ऑटोमेटिक कुछ नहीं होता.

Q2: EPFO फैमिली पेंशन में पत्नी को कितना पैसा मिलता है?
पति को जो पेंशन मिल रही थी उसका 50%. जैसे 10000 रुपये पेंशन थी तो पत्‍नी को 5000 रुपये मिलेगी. मिनिमम 1000 रुपये है.

विज्ञापन

Q3: बच्चों को कब तक पेंशन मिलती है?
25 साल की उम्र तक. एक बच्चे को 25% मिलता है, अधिकतम 2 बच्चों को.

Q4: अगर बच्चा दिव्यांग है तो क्या होगा?
दिव्यांग बच्चे को उम्र की कोई लिमिट नहीं है, उसे जीवन भर पेंशन मिलती है.

विज्ञापन

Q5: अगर मां और पिता दोनों की मृत्यु हो जाए तो?
तब बच्चे को Orphan Pension मिलती है, जो 75% होती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola