EPF New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नियमों में कुछ बदलाव किया है जिससे भविष्य निधि के खाताधारकों को फायदा हो सकता है। प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ खाताधारकों के लिए पैसों का निकासी करना आसान हो सकता है। समय की बर्बादी के बिना खाताधारकों के लिए PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान हो सकता है। ईपीएफओ दावा निपटान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नए नियम जारी किए हैं।
नहीं जमा होगा चेक या पासबुक
EPFO ने PF निकासी प्रक्रिया को आसान बनाते हुए नियम में बदलाव किया है। इसके तहत पीएफ अकाउंट होल्डर के लिए कैंसिल चेक बुक की फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। ना ही खाताधारकों के पासबुक को जमा करना जरूरी होगा।बैंक खाते के नियोक्ता वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।
करीब 8 करोड़ अंशधारकों को फायदा
PF अकाउंट से पैसे निकासी प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ करीब 8 करोड़ अंशधारकों को लाभ पहुंचाया जाएगा। पैसे निकालने के लिए चेक या बैंक पासबुक को अपलोड नहीं करना होगा। EPFO ने बैंक खाते के वेरिफिकेशन प्रोसेस को बंद कर दिया है। ऐसे में दावा निपटान प्रक्रिया तेज हो सकेगी।
पहले क्या था जरूरी?
नियम के तहत पहले EPF खाताधारकों के लिए जरूरी था कि वो ऑनलाइन निकासी के लिए आवेदन करें और उस दौरान अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर ( UAN) या पीएफ अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट की पासबुक या चेक की फोट वेरिफिकेशन के तहत अपलोड करें। हालांकि, नए नियम में दोनों को जमा अपलोड करने की मनाही हो गई है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ट्रायल बेसिस पर ये प्रक्रिया 28 मई 2024 से चल रही है। इसके तहत कुछ KYC-अपडेटेड सदस्यों के लिए इसे लागू भी किया था। इस प्रक्रिया के दौरान 1.7 करोड़ EPF अंशधारकों को फायदा मिला और ये टेस्टिंग भी सफल रही। इसके बाद सभी EPF खाताधारकों के लिए इसे लागू किया गया है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp हैक होने के ये हैं 7 संकेत, जानकर तुरंत करें अकाउंट रिकवर
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
12 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines