EPFO KYC Update Process: क्या आपका भी अकाउंट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ में है? क्या आप भी ईपीएफओ में निवेश करते हैं? क्या आप भी एक पीएफ खाताधारक हैं? तो आज की जानकारी आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल, आज हम आपको ईपीएफओ में केवाईसी अपडेट करने का प्रोसेस बताने जा रहे हैं। सभी पीएफ खाताधारक के लिए जरूरी है कि वो ईपीएफओ में केवाईसी अपडेट करा लें। ऐसा न करने पर ईपीएफ अकाउंट होल्डर के लिए समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप घर बैठे ईपीएफओ में e-KYC अपडेट करा सकते हैं और इसे करवाने पर क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
ई-केवाईसी के लिए ये दस्तावेज जरूरी
- पैन कार्ड (PAN Card)
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- पासपोर्ट नंबर (Passport Number)
- वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
- बैंक खाता डिटेल्स (Bank Account Details)
- ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
- राशन कार्ड (Ration Card)
EPFO में KYC अपडेट करने का आसान तरीका
- ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पर सर्विस टैब का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद “फॉर एम्प्लॉइज सेक्शन” पर क्लिक करें।
- UAN मेंबर पोर्टल पर क्लिक करके अपना UAN नंबर एंटर करें।
- साथ ही पासवर्ड को दर्ज करके आगे बढ़ें और होम पेज पर मैनेज ऑप्शन को चुनें।
- इसके बाद आपको केवाईसी का ऑप्शन शो हो रहा होगा, उस पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमें डॉक्यूमेंट्स का एक ऑप्शन दिखेगा।
- डॉक्यूमेंट्स की डिटेल्स को एंटर करके सभी जानकारी अच्छे से चेक करें।
- सेव बटन पर क्लिक करें जिसके बाद ये सभी डिटेल्स नियोक्ता के पास पहुंचेगी।
- नियोक्ता द्वारा अप्रूवल मिलने पर ईपीएफ में केवाईसी अपडेट करने का प्रोसेस पूरा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- छात्र के साथ हुआ PAN Card Fraud, आप भी ऐसे करें अपनाना बचाव
EPFO अकाउंट में e-KYC Update करने के फायदे
ईपीएफ अकाउंट में केवाईसी अपडेट करने के कई फायदे हैं। अगर कोई ईपीएफओ खाताधारक ऐसा नहीं करता है तो उसे कई तरह की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। केवाईसी न करने पर ईपीएफओ अकाउंट से जुड़ी कई ऑनलाइन सर्विस का आप बेनिफिट नहीं उठा सकेंगे। पीएफ खाते से पैसे निकालना मुश्किल हो सकता है। आप पीएफ अकाउंट को दूसरे में ट्रांसफर भी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा ई-नॉमिनेशन फाइल का काम भी बिना केवाईसी अपडेट के नहीं किया जा सकता है। अगर आप केवाईसी अपडेट करते हैं तो इन सभी काम को आसानी से करने का फायदा उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- PAN-Aadhaar Link: पैन कार्ड से आधार नंबर करना है लिंक? जानें प्रोसेस
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
4 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
4 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
5 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
10 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
11 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
12 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
12 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines