EPFO: अगर आप भी नौकरीपेशा करते हैं और आपका भी पीएफ (PF) कटता है तो आपके पास मौका है 7 लाख रुपये का लाभ पाने अच्छा मौका है। दरअसल नौकरी वाले लोगों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। इसी के तहत EPFO अपने खाते धारकों को पूरे 7 लाख रुपये का फायदा दे रहा है। अगर आप ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स हैं तो आप भी आसानी से इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने खात धारकों से जल्द से ई-नॉमिनेशन (epfo e nomination) कराने की अपील की है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको 7 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है। इसके लिए आपको केबल एक फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद आप भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि यह सुविधा ग्राहकों को फ्री में मिलती है। इसके लिए किसी भी तरह का योगदान नहीं देना होता है।
ईपीएफओ (EPFO) की ओर से जी गई जानकारी के मुताबिक, ‘EPF के सभी सब्सक्राइबर इम्प्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम, 1976 (EDLI) के तहत कवर होते हैं। EDLI स्कीम के तहत हर EPF अकाउंट पर 7 लाख रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस कवर मिलता है। आपको बता दें कि अगर बिना किसी नॉमिनेशन के ही सदस्य की मौत हो जाती है तो क्लेम को प्रोसेस करना कठिन हो जाता है। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन माध्यम से कैसे नॉमिनेशन डिटेल्स भर सकते हैं।’
ऐसे करा सकते हैं ई-नॉमिनेशन (epfo e nomination)
- आपको सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां आपको सबसे पहले ‘Services’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद में आपको यहां ‘For Employees’ पर क्लिक करना है।अब ‘मेंबर UAN/ऑनलाइन सर्विस (ओसीएस/ओटीसीपी) पर क्लिक करें।
- अब यूएएन और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- इसके बाद में ‘मैनेज’ टैब में ‘ई-नॉमिनेशन’ सिलेक्ट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर ‘प्रोवाइड डिटेल्स’ टैब आएगा, ‘सेव’ पर क्लिक करें।
- फैमिली डिक्लेरेशन अपडेट करने के लिए ‘यस’ पर क्लिक करें।
- अब ‘एड फैमिली डिटेल्स’ पर क्लिक करें. एक से ज्यादा नॉमिनी भी ऐड किए जा सकते हैं।
- किस नॉमिनी के हिस्से में कितना अमाउंट आएगा, इसकी घोषणा के लिए ‘नॉमिनेशन डिटेल्स’ पर क्लिक करें. डिटेल्स डालने के बाद ‘सेव’ करें।
- ईपीएफ नॉमिनेशन’ पर क्लिक करें।
- ओटीपी जनरेट करने के लिए ‘ई-साइन’ पर क्लिक करें. ओटीपी आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- ओटीपी को निर्धारित स्पेस में डालकर सब्मिट पर क्लिक करें।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 hr ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
5 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
5 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
7 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
8 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
8 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
8 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
9 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines