Higher Pension Deadline Extended: उच्च ईपीएस पेंशन के लिए आवेदन करने की समय सीमा 26 जून, 2023 से बढ़ाकर 11 जुलाई, 2023 कर दी गई है। 26 जून, 2023 को EPFO द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कर्मचारियों के लिए EPS से उच्च पेंशन के लिए अपना संयुक्त आवेदन पत्र जमा करने का अंतिम अवसर है। अधिक वेतन पर पेंशन पाने के लिए आवेदन पत्र 15 दिनों के भीतर जमा करना होगा। प्रेस विज्ञप्ति में नियोक्ताओं को वेतन विवरण ऑनलाइन अपलोड करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को आने वाली किसी भी कठिनाई को दूर करने के लिए 15 दिन का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। तदनुसार, कर्मचारियों द्वारा विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11.07.2023 तक बढ़ा दी गई है।’
तीसरी बार बढ़ी तारीख
यह तीसरी बार है जब EPFO ने कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) ग्राहकों के लिए उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले उच्च ईपीएस पेंशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2023 थी।
चौथे महीने की यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने 4 नवंबर, 2022 के अपने फैसले में तय की थी। चूंकि ईपीएफओ ने पात्र कर्मचारी उच्च पेंशन के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं, इस पर उचित परिपत्र जारी करने में देरी की। इस कारण तारीख 3 मई, 2023 तक बढ़ा दी गई थी। हालांकि, इस तिथि को भी बढ़ाया गया और लास्ट तारीख 26 जून, 2023 तक बढ़ा दी गई। लेकिन अब फिर से इसे बढ़ाया गया।
किसे मिलेगी हायर पेंशन?
हायर पेंशन का विकल्प उन कर्मचारियों के पास होगा, जो 1 सितंबर, 2014 से पहले EPF के मेंबर थे और इसके बाद भी वे मेंबर बने रहे। इसके तहत आपको कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के लिए अपनी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (अगर लागू हो) का 8.33 फीसदी योगदान करने का विकल्प होगा। अगर आपने हायर पेंशन का विकल्प चुना है तो EPFO आपके PF खाते से EPS की राशि काटेगा। यह आपकी ज्वॉइनिंग डेट या फिर 1 नवंबर, 1995, जो भी इसमें बाद में हो, इसके आधार पर किया जाएगा।
वर्तमान में, EPS योजना के तहत पेंशन की गणना करने का सूत्र इस प्रकार है: 60 महीने के औसत वेतन को सेवा अवधि से गुणा करके 70 से डिवाइड किया जाता है। सितंबर 2014 में सरकार द्वारा पेंशन गणना के फार्मूले में संशोधन किया गया। उस तिथि से पहले सेवानिवृत्ति से पहले के 12 महीनों में औसत वेतन पर विचार किया गया था, लेकिन 1 सितंबर, 2014 से इसे बढ़ाकर 60 महीने कर दिया गया।
इस योजना को किसे चुनना चाहिए?
बड़ी पेंशन चुनने से आपकी पेंशन बढ़ जाएगी लेकिन EPF संग्रह कम हो जाएगा। इसलिए रिटायरमेंट लाइफ को सुरक्षित करने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। हालांकि, यदि आप इसे नहीं चुनते हैं, तो आप एक बड़े ईपीएफ कॉर्पस को जोड़ पाएंगे। ऐसे में यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो जल्दी रिटायर होना चाहते हैं।
EPS के तहत उच्च पेंशन के लिए आवेदन कैसे करें?
- EPFO वेबसाइट खोलें।
- Member e-Sewa पोर्टल पर जाएं।
- Pension on higher salary: Exercise of joint option पर क्लिक करें।
- Application form for joint options – Joint options चुनें।
- अपने UAN, नाम, जन्मतिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर जो आपके आधार से जुड़ा है, और कैप्चा सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- Get OTP चुनें।
- आपको अपने मोबाइल डिवाइस पर वन-टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा।
- अपनी जानकारी सत्यापित करें।
- अपना आवेदन पूरा करने के लिए Submit पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा होने पर एक पर्ची ले लें।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
8 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
8 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
10 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
13 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
14 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
15 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
16 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines