EPFO PF Balance: अगर आप प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ (PF) चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ लापरवाही से बचना चाहिए। किसी भी तरह की गई लापरवाही से मिनटों में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। एक शख्स के साथ हाल ही में कुछ ऐसी घटना हुई। अपनी छोटी सी भूल के चलते एक शख्स ने पीएफ चेक करने के दौरान 1.23 लाख रुपये गंवा दिए (PF Balance Check Fraud)।
धोखेबाजों ने शख्स के अकाउंट से पीएफ के जितने पैसे हो सके उतने खाते से निकाल लिए। दरअसल, शख्स अपने पीएफ अकाउंट से बैलेंस ऑनलाइन चेक कर रहा था। इस दौरान जलसाजों (PF Fraud) की पकड़ में आ गया और उसके खाते से 1.23 लाख रुपये गायब हो गए। आइए जानते हैं कि इस शख्स ने ऑनलाइन पीएफ बैलेंस चेक करने के दौरान क्या भूल की और किस तरह से सुरक्षित तौर पर पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है।
आखिर क्या गलती की?
दरअसल, इस शख्स ने पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए ऑनलाइन तरीका अपनाने का सोचा, जिसके लिए उसने इंटरनेट पर ईपीओएफओ फोन सर्च किया, जिसमें मिला नंबर फर्जी निकला और वो फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। कॉल करने पर शख्स से ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया और फिर आगे के प्रोसेस को अपनाते हुए वो शख्स जालसाज द्वारा फस गया। इससे पहले की शख्स को थोड़ा भी शक होता कि उसके बैंक से 1.23 लाख रुपये उड़ गए।
इस बात को हमेशा याद रखें
आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि ऑनलाइन सर्चिंग पर मिले रैंडम लिंक्स या नंबर फर्जी भी हो सकते हैं। ऐसे में पीएफ बैलेंस को चेक करना एक सही फैसला नहीं है। आपको ध्यान रखना चाहिए कि EPFO की ओर से कभी भी भुगतान करने या किसी तरह के ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता है।
इस तरीके से करें बैलेंस चेक
अगर आप ऑनलाइन तरीके से पीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो UMANG ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप आपको पीएफ बैलेंस चेक करने का ऑप्शन देता है। इसके अलावा आप चाहें तो मैसेज के जरिए भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए 7738299899 पर ‘ईपीएफओएचओ यूएएन ईएनजी’ टाइप कर सेंड करना होगा।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
4 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
5 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
10 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
11 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
11 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
11 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
13 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
14 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines