EPFO Rule : पीएफ अकाउंट से रकम निकालने से जुड़े नियम EPFO ने बदल दिए हैं। बदले हुए नियमों में खाताधारकों को राहत दी गई है। अब पीएफ अकाउंट होल्डर अपनी या अपने परिवार के किसी सदस्य की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 1 लाख रुपये तक की रकम निकाल सकते हैं। पहले यह लिमिट 50 हजार रुपये थी। अब इसे बढ़ाकर दो गुना कर दिया है। नए नियम 16 अप्रैल से लागू हो चुके हैं।
जरूरत में निकाल सकते हैं रकम
पीएफ अकाउंट होल्डर जरूरत में अपने अकाउंट से कुछ रकम निकाल सकते हैं। यह रकम अपनी या परिवार के सदस्यों, घर बनवाने या घर खरीदने और बच्चों की शादी में खर्चे के लिए निकाली जा सकती है। हालांकि पीएफ अकाउंट में जमा पूरी रकम निकालने की इजाजत नहीं होती। EPFO ने नए नियमों में फॉर्म 31 के पैराग्राफ 68J के तहत मौजूदा लिमिट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है। इस पैराग्राफ के तहत पीएफ अकाउंट होल्डर अपनी या अपने परिवार सदस्यों ( माता, पिता, बच्चे आदि) की गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए रकम निकाल सकते हैं। ध्यान रखें कि जितनी रकम निकालना चाहते हैं, उतनी रकम पीएफ अकाउंट में होनी चाहिए।
ये बीमारियां हैं शामिल
पैराग्राफ 68J के तहत पीएफ अकाउंट होल्डर गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, मानसिक परेशानी, टीबी, पैरालाइज आदि के इलाजके लिए रकम निकाल सकते हैं। इस रकम को निकालने के लिए डॉक्टर का साइन किया हुआ सर्टिफिकेट लगाना जरूरी होता है। रकम निकालने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं।
यह भी पढ़ें : मिस्ड कॉल से पता चलेगा PF अकाउंट बैलेंस, जानें डिटेल
इनमें निकाल सकते हैं रकम
पीएफ अकाउंट होल्डर फॉर्म 31 भरकर अकाउंट से कुछ रकम निकाल सकते हैं। हालांकि यह रकम सिर्फ कुछ जरूरी काम के लिए ही निकाली जा सकती है। इसमें होम लोन चुकाने, घर खरीदने, बच्चों की शादी या हायर स्टडी के लिए आदि कारण शामिल हैं। वहीं दिव्यांग के लिए मेडिकल इक्विपमेंट खरीदने के लिए भी पीएफ अकाउंट से रकम निकाली जा सकती है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
9 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
10 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
17 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
18 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines