Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि के बीच सोशल मीडिया पर अपने सदस्यों के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है। ईपीएफओ ने अपने सदस्यों को आगाह किया है कि वे अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए फोन या सोशल मीडिया पर किसी को भी कोई निजी जानकारी न दें।
सरकार ने जनता को चेतावनी दी है कि जब घोटालेबाज ईपीएफओ से आधार, पैन, यूएएन, बैंक खातों या ओटीपी जैसी सेवाओं के बदले में व्यक्तिगत जानकारी की मांग करते हैं तो वे घोटालों के झांसे में न आएं।
पीएफ संगठन ने यह स्पष्ट किया कि वे कभी भी फोन, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि द्वारा व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगते हैं। संगठन के एक ट्वीट में कहा गया, ‘#EPFO कभी भी अपने सदस्यों से आधार, पैन, यूएएन, बैंक खाता या फोन पर आए ओटीपी जैसे व्यक्तिगत विवरण साझा करने के लिए नहीं कहते हैं।’
ईपीएफओ ने आगे कहा, ‘किसी भी सेवा के लिए ईपीएफओ कभी भी व्हाट्सएप, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से कोई पैसा जमा करने के लिए नहीं कहता है।’
ईपीएफओ ने अपने सदस्यों को व्यक्तिगत जानकारी का अनुरोध करने वाले अवांछित कॉल या संदेशों का जवाब न देने की भी चेतावनी दी है।
ईपीएफओ सदस्यों को पता होना चाहिए कि अपने ऑनलाइन दस्तावेजों को कैसे सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान संगठन ने डिजिलॉकर का भी सुझाव दिया।
डिजिलॉकर द्वारा ईपीएफओ के तहह सेवाओं में आप अपने यूएएन कार्ड व पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) को सुरक्षित रख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।