Nitin Arora
Read More
EPFO Alert: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) आमतौर पर पीएफ के रूप में भी जाना जाता है। संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए यह सरकार द्वारा प्रायोजित बचत कार्यक्रम है। कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम 1956 के अनुसार, ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) हर साल ईपीएफ ब्याज दर की घोषणा करता है।
कर्मचारी भविष्य निधि निकाय ईपीएफओ ने मंगलवार को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए 8.15 प्रतिशत ब्याज दर तय की। पीटीआई के हवाले से सूत्रों के मुताबिक, ईपीएफओ द्वारा मार्च 2022 में चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत की ब्याज निर्धारित की गई थी। यह लगभग पांच करोड़ ग्राहकों के लिए मिली 2020-21 में 8.5 प्रतिशत ब्याज से भी कम रही।
वहीं, सब्सक्राइबर्स को जो ब्याज राशि ईपीएफओ की तरफ से ट्रांसफर की जाती है इसे आप घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। EPFO ने अपने मेंबर्स को 4 तरह से EPF बैलेंस चेक करने की सुविधा दी है। सब्सक्राइबर मोबाइल से एसएमएस भेजकर, मिस्ड कॉल देकर, वेबसाइट पर लॉग इन करके और UMANG ऐप के जरिए भी EPF अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं।
अपने ईपीएफ बैलेंस के बारे में जानकारी करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। यह सेवा केवल आपके केवाईसी विवरण के साथ आपके यूएएन के एकीकरण पर उपलब्ध है। यदि आप ऐसा करने में असमर्थ हैं तो आपका नियोक्ता आपकी सहायता कर सकता है।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से, पीएफ बैलेंस जानने के लिए 7738299899 पर SMS – EPFOHO UAN – भेजें। पीएफ बैलेंस विवरण के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक SMS भेजा जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।