PF का पैसा रिटायरमेंट के लिए होता है, लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो EPFO पैसा निकालने देता है. अब EPFO ने 2026 में नियमों को और आसान कर दिया है. पहले हर काम के लिए अलग-अलग झंझट था, अब सबको 3 हिस्सों में बांट दिया गया है – पहला जरूरी जरूरत, दूसरा घर के लिए, तीसरा स्पेशल हालात. और सबसे बड़ी राहत – अब सिर्फ 12 महीने की नौकरी पूरी होते ही आप PF से एडवांस ले सकते हैं.
कितनी बार PF निकाल सकते हैं? पूरी लिस्ट
EPFO ने साफ बता दिया है आप कितनी बार पैसा निकाल सकते हैं:
- बीमारी के लिए – कोई सीमा नहीं रखी गई है. खुद के या फैमिली के इलाज के लिए आप जितनी बार चाहें उतनी बार पैसा निकाल सकते हैं. कोई लिमिट नहीं है. ये सबसे बड़ी राहत है.
- पढ़ाई के लिए – 10 बार निकाल सकते हैं. बच्चों की या खुद की पढ़ाई के लिए पूरी नौकरी के दौरान 10 बार तक PF निकाल सकते हैं.
- शादी के लिए – 5 बार. जी हां खुद की, भाई-बहन की या बच्चों की शादी के लिए 5 बार तक पैसा निकाल सकते हैं.
- घर के लिए – 5 बार. घर खरीदना हो, प्लॉट लेना हो, घर बनाना हो, होम लोन चुकाना हो या घर की मरम्मत करानी हो – इन सबके लिए कुल मिलाकर 5 बार तक निकाल सकते हैं.
- स्पेशल हालात के लिए – साल में 2 बार. सरकार कभी-कभी कोई स्पेशल हालात घोषित करती है, जैसे कि कोरोना में किया था, ऐसे समय में आप 1 साल में 2 बार तक पैसा निकाल सकते हैं.
कितना पैसा निकाल सकते हैं?
नए नियम के अनुसार, 12 महीने की मेंबरशिप पूरी होने के बाद आप अपने PF बैलेंस का 75% तक पैसा निकाल सकते हैं. इसमें आपका और कंपनी का जमा पैसा और ब्याज दोनों शामिल है. पैसा निकालने के लिए EPFO पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होता है. अप्लाई करने से पहले अपना UAN एक्टिव और KYC (आधार, बैंक) अपडेट जरूर रखें, नहीं तो पैसा अटक जाएगा.
संबंधित खबरें
IDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
1 hr agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
2 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
11 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
11 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
13 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
14 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
15 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
16 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
17 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines