EPFO: रोजगार के मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर है। सितंबर महीने में देशभर 16.82 लाख से ज्यादा लोगों को संगठित क्षेत्रों में नौकरियां मिली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पेरोल डेटा से पता चलता है कि उसने सितंबर के महीने में 16.82 लाख से ज्यादा सदस्य जोड़े हैं। पिछले साल के इसी महीने के पेरोल डेटा की तुलना में 9.14 फीसदी ज्यादा है।
आंकड़ों के मुताबिक तकरीबन 2,861 नए प्रतिष्ठानों ने कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कवर सुनिश्चित करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि सितंबर महीने के दौरान जोड़े गए कुल 16.82 लाख सदस्यों में से लगभग 9.34 लाख पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए हैं।
श्रम मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक नए सदस्यों में 18-21 वर्ष की आयुवर्ग के 2.94 लाख, 21-25 वर्ष के 2.54 लाख हैं। यानी तकरीबन 58.75 फीसदी नए सदस्य है जिनकी आयु 18-25 साल के बीच के हैं। इससे पता चलता है कि पहली बार नौकरी पाने वाले अपनी शिक्षा के बाद बड़ी संख्या में संगठित क्षेत्र की ओर रूख कर रहे हैं। साथ ही संगठित क्षेत्र बड़े पैमाने पर देश के युवाओं को नई नौकरियां मिल रही है।
वहीं सितंबर 2022 में महिला सदस्यों का नामांकन 3.50 लाख रहा है। जो बीते साल सितंबर की तुलना में 6.98 फीसदी ज्यादा है। सितंबर महीने के दौरान ईपीएफओ में शामिल होने वाले कुल नए सदस्यों में महिला वर्कफोर्स का नामांकन 26.36 फीसदी दर्ज किया गया।
इसके साथ ही पेरोल डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि ईपीएफओ के कवरेज से बाहर निकलने वाले सदस्यों की संख्या में पिछले तीन महीनों के दौरान लगातार गिरावट आई है। अगस्त महीने की तुलना में सितंबर 2022 के दौरान लगभग 9.65 फीसदी कम सदस्य ईपीएफओ के दायरे से बाहर निकले।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
14 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
15 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
16 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
17 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
18 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
22 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
22 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
23 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines