Employees Good News : नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेंट फ्री अकोमोडेशन (Rent Free Accommodation) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए लोगों को राहत दी है। रेंट फ्री अकोमोडेशन नियम 1 सितंबर से लागू हो जाएगा।
आयकर विभाग के इस कदम से ऐसे लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है जिन्हें कंपनी की ओर से घर या फिर रहने की सुविधा मिली है और उन्हें उसका किराया नहीं चुकाना पड़ रहा है।
नए नियम के मुताबिक दफ्तर की ओर से मिले घर के बदले सैलरी में अब पहले के मुकाबले टैक्स में कम कटौती होगी। यानी ऐसे कर्मचारी जिन्हें ऑफिस की तरह से रहने की सुविधा मिली हुई है उनके हाथ में ज्यादा सैलरी आएगी।
आपको बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ कई कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को रहने के लिए या फिर सुविधा प्रदान करती है। इसके बदले कर्मचारी को कोई किराया नहीं देना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Rule Changes in September : सितंबर में बदल जाएंगे ये सात नियम, यहां देखिए पूरी लिस्ट
इनकम टैक्स डिपाटमेंट इसे Perquisite में करता है। इसमें कर्मचारी को किराया नहीं बल्कि टैक्स देना होता है। अबतक शहर के हिसाब से घर के किराया का वैल्यूएशन कर उसे सैलरी में जोड़ दिया जाता था।
यह भी पढ़ें- आज ही खुलवाएं ये खाता, मिलेगा तीन गुना से भी ज्यादा फायदा, यहां देखें पूरा गणित
नए नियम के मुताबिक रेंट-फ्री होम का लाभ लेने वाले कर्मियों के कर योग्य वेतन में कमी आएगी, जिससे टेक होम सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे टैक्स वैल्यूएशन की रकम कम हो जाएगी और उक्त कर्मचारी के टैक्स देनदारी में भी कम आ जाएगी। इससे लोगों के हाथों में ज्यादा पैसा आएगा।
यह भी पढ़ें- IRCTC का भक्तों को तोहफा, वैष्णो देवी दर्शन के लिए लाया स्पेशल टूर पैकेज
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
त्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
24 mins agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
2 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
3 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
5 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
15 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
19 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
23 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
1 day agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines