PF Interest Rate Hike: केंद्र सरकार ने प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट पर इंट्रेस्ट की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पीएफ अकाउंट पर 8.15% ब्याज को मंजूरी दे दी है।
एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने इस साल मार्च में इंट्रेस्ट रेट 0.05% बढ़ाने की सिफारिश की थी। 24 जुलाई (सोमवार) को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। बता दें कि सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ अकाउंट पर 8.10 फीसदी ब्याज दर तय किया था।
पीएफ अकाउंट पर इंट्रेस्ट रेट बढोतरी के फैसले के बाद अब किसी अकाउंट होल्डर के खाते में अगर एक लाख रुपए हैं तो उसे 8,150 रुपए इंट्रेस्ट मिलेगा। अगर आपके अकाउंट में तीन लाख रुपये जमा हैं तो 8.15 फीसदी के हिसाब से आपको 24 हजार 450 रुपये ब्याज मिलेगा और अगर आपके अकाउंट में पांच लाख रुपये जमा हैं तो फिर आपको नए इंट्रेस्ट रेट के हिसाब से 40 हजार 750 रुपए इंट्रेस्ट के तौर पर मिलेंगे।
और पढ़िए –पीएफ अकाउंट पर अब 8.15 फीसदी मिलेगा ब्याज, जानें 1 लाख पर कितना मिलेगा इंट्रेस्ट
देश के करीब 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी की बल्ले-बल्ले
बता दें कि देश में करीब 6 करोड़ कर्मचारी प्रोविडेंट फंड (PF) के दायरे में आते हैं। बता दें कि EPFO एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी और DA का 12% प्रोविडेंट फंड में जाता है। इसके अलावा कंपनी भी बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% कर्मचारी के फंड में जमा करती है। कंपनी के 12% कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67% PF अकाउंट में जबकि 8.33% पेंशन स्कीम में जाता है।
पीएफ अकाउंट पर कैसे तय होती है ब्याज दर
प्रोविडेंट फंड में ब्याज दर पर बढ़ोतरी के फैसले लेने से पहले फाइनेंस इन्वेस्टमेंट एंड ऑडिट कमेटी की बैठक होती है। ये कमेटी फाइनेंशियल ईयर में जमा रकम के बारे में बताती है। फिर CBT की बैठक में निर्णय लिया जाता है, फिर वित्त मंत्रालय सहमति के बाद इंट्रेस्ट रेट तय किया जाता है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines