Elon Musk Warned Choosing China Over India : एलन मस्क इन दिनों अपनी कंपनी टेस्ला में छंटनी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं हाल ही में एलन के भारत के दौरे पर आने की बात सामने आई थी। हालांकि आखिरी समय में उन्होंने भारत का दौरा रद्द किया और वह चीन चले गए। ऐसे में एलन मस्क का चीनी प्रेम दुनिया के सामने आ गया। अब उनके इस प्रेम को लेकर दुनिया के जाने माने अमेरिकी-भारतीय कारोबारी विवेक वाधवा ने उन्हें चेतावनी दी है।
X पर की पोस्ट
विवेक वाधवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने एलन मस्क को चेताया है कि अगर वह अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए भारत की अनदेखी करते हैं, तो यह कदम उनके लिए भारी पड़ सकता है और उन्हें बर्बाद कर देगा। विवेक ने कहा कि उन्होंने कुछ साल पहले एलन को एक ई-मेल किया था। इस मेल में उन्होंने चीन के खतरों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि मैंने उस ई-मेल में मस्क को चेतावनी दी थी कि अगर वह अपने बिजनेस को भारत की जगह चीन ले जाते हैं तो यह उनके लिए नुकसानदायक होगा। चीन उन्हें बुरी तरह लूट लेगा।
भारत छोड़ चीन चले गए थे मस्क
हाल ही में एलन मस्क ने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा को रद्द कर दिया था और वह चीन चले गए थे। माना जा रहा था कि एलन भारत में 3 बिलियन डॉलर (करीब 250 अरब रुपये) निवेश करेंगे। उनके इस कदम से कई तरह की चर्चाएं होने लगी थीं और लोगों के बीच में इस बात को लेकर सवाल पैदा हो गए थे कि क्या वह चीन में निवेश करने जा रहे हैं। इसे लेकर चीनी मीडिया ने कहा था कि एलन चीन की यात्रा पर आए तो उन्होंने चीन में टेस्ला के एडवांस ड्राइवर-असिस्टेंट पैकेज को रोबोटिक्स में तैनात करके परीक्षण करने का प्रस्ताव रखा था। एलन के इस कदम का चीन के अधिकारियों के स्वागत किया और कहा कि यह एक अच्छा उदाहरण होगा।
यह भी पढ़ें : Tesla Layoff : समय बचाने के लिए कार में सोया, फैक्ट्री में नहाया, उसके बाद भी कंपनी ने निकाल दिया
छंटनी को लेकर चर्चा में
एलन मस्क इन दिनों अपनी कंपनी टेस्ला में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस कंपनी में पिछले महीने से छंटनियां हो रही हैं। इन छंटनियों को लेकर कंपनी के एम्प्लॉई सोशल मीडिया पर अपनी बात शेयर कर रहे हैं। कंपनी पिछले महीने से लेकर अब तक करीब 1500 लोगों को निकाल चुकी है। इस बारे में मस्क ने पिछले महीने कहा था कि उनकी कंपनी की सेल्स में गिरावट आई है। इस कारण वह छंटनी कर रही है।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
6 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
9 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
10 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
11 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
18 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
20 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
21 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines