Elon Musk: टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने हाल ही में इंटरनेट पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनकी X (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल पर मजाकिया ढंग से यह दावा किया गया है कि उन्हें “3000 ईसा पूर्व से वैरिफाइड” किया गया है।
यह बात डोगे डिजाइनर नाम के एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसके बाद मस्क ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया है कि “देखिए, यह साबित करता है कि मैं एक टाइम-ट्रेवल करने वाला वैम्पायर एलियन हूं।” उनके इस एक कमेंट ने फैंस को एंटरटेनमेंट और क्यूरोसिटी से भर दिया है।
‘मैं बहुत छोटा दिखता हूं’: मस्क
डोगे डिजाइनर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि “एलन मस्क की एक्स प्रोफाइल से ये पता चलता है कि उन्हें 3000 ईसा पूर्व से वैरिफाइड किया गया है। कल, उन्होंने कहा था कि वह एक टाइम-ट्रेवल करने वाले, वैम्पायर एलियन हैं।” इस पर मस्क ने जवाब दिया, “भले ही मैं 5000 साल का हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं बहुत छोटा दिखता हूं।”
एक अन्य पोस्ट में, डोगे डिजाइनर ने बताया था कि “क्या हो अगर एलन मस्क सच में एक टाइम-ट्रेवल करने वाले वैम्पायर एलियन हों, जो अपने होम प्लेनेट पर लौटने के लिए स्टारशिप बना रहे हैं?” इस पर मस्क ने जवाब दिया कि “मेरा मतलब है … हां, जरूर।”
सबसे अमीर शख्स मस्क
मस्क हाल ही में फोर्ब्स के अनुसार, $334.3 बिलियन की चौंका देने वाली संपत्ति के साथ इतिहास में सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। टेस्ला के शेयर की कीमतों में तेज उछाल के कारण उनकी संपत्ति में यह उछाल आया है।
चर्चा में रहते हैं मस्क
हालांकि, इसके साथ डोनाल्ड ट्रम्प और विवेक रामास्वामी से जुड़े संदर्भ और उनके DOGE विभाग से जुड़ने की खबरें गलत हैं और इसका कोई ऑफिशियल सोर्स नहीं है। एलन मस्क अक्सर अपने मजाकिया और अजीबो-गरीब कमैंट्स के लिए चर्चा में रहते हैं और यह घटना उनकी ऑनलाइन उपस्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करती है।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
25 mins agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 hr ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
3 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
3 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
5 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
5 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
8 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
8 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
9 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines