हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Elon Musk ने जीता 2018 का Tesla पे पैकेज केस, क्‍या अब बन जाएंगे दुन‍िया के पहले खरबपत‍ि?

डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने एलन मस्‍क के साल 2018 के केस में पहले के फैसले को पलट दिया है. इस जीत के बाद एलन मस्क का 2018 का टेस्ला पे पैकेज फिर से बहाल हो जाएगा. तो क्‍या अब एलन मस्‍क दुन‍िया के पहले खरबपत‍ि बन जाएंगे? अब उनकी नेटवर्थ क‍ितनी हो जाएगी?

विज्ञापन
एलन मस्‍क ने साल 2018 का पे पैकेज केस जीता

दुन‍िया के सबसे अमीर शख्‍स (world’s richest man) एलन मस्‍क (Elon Musk) की दौलत और बढ़ने वाली है, क्‍योंक‍ि डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने सात साल लंबे उनके पे पैकेज (2018 Tesla CEO pay package) को बहाल कर द‍िया है. दरअसल, डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने 2024 के फैसले में कई गलत‍ियों पाईं और उसके फैसले को पलटते हुए 2018 के वेतन पैकेज को बहाल करने के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है. ये मामला साल 2018 का है, जब Tesla ने मस्क को एक बड़ा बोनस देने का फैसला किया था और ये बोनस कंपनी के परफॉर्मेंस से जुड़ा था. हालांक‍ि कुछ शेयरधारकों को यह पैकेज ठीक नहीं लगा. शेयरधारकों का ये कहना था क‍ि यह पैकेज बहुत ज्यादा है और CEO ने कंपनसेशन प्लान बनाने वाले बोर्ड मेंबर्स को गलत तरीके से प्रभावित किया है.

यह भी पढ़ें : IIT से पढ़े आनंद वरदराजन बने स्टारबक्स के CTO, ब्रूड कॉफी और एग बाइट्स से करते हैं द‍िन की शुरुआत

उनका कहना था क‍ि बोर्ड, मस्क के इशारों पर चल रहा है और इसे लेकर उन्होंने कोर्ट में केस क‍िया, ज‍िस पर साल 2024 में, डेलावेयर की एक अदालत ने फैसला सुनाया था. साल 2024 के फैसले में ये कहा गया था कि यह पैकेज ठीक नहीं है और इसे रद्द कर दिया जाए. इससे मस्क को वह पैसा नहीं मिला. इसे लेकर मस्‍क ने दोबारा सुप्रीम कोर्ट में अपील की, ज‍िसमें फैसला उनके पक्ष में आया है. बता दें क‍ि 2018 में ज‍िस पे पैकेज की वैल्‍यू $56 बिलियन थी, उसकी वैल्यू 140 अरब डॉलर के करीब हो गई है.

विज्ञापन

एलन मस्क बनने जा रहे हैं पहले खरबपत‍ि?

जब टेस्ला बोर्ड के सदस्यों ने पेमेंट को मंजूरी दी थी, तो एलन मस्क को लगभग $56 बिलियन मिलने थे. डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यह नतीजा निकाला कि फिलहाल, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एक स्टॉक-आधारित कंपनसेशन प्लान के हकदार हैं, जिसकी कीमत अब $140 बिलियन है.

एलन मस्क की नेट वर्थ हाल ही में $500 बिलियन का आंकड़ा पार कर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है. ऐसा इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब क‍िसी ने ये आंकड़ा पार क‍िया है. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के अनुसार, उनकी संपत्ति अब $679.4 बिलियन हो गई है, जिससे पहले से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्‍क और भी ज्‍यादा अमीर बन गए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola