Elon Musk Success Story: दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन? यह सवाल सुनते ही दिमाग में अपने आप एलन मस्क (Elon Musk) का नाम सामने आ जाता है। मस्क पिछले काफी समय से इस पोजीशन पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मस्क के पास 353 अरब डॉलर की संपत्ति है। पिछले 24 घंटों में उन्होंने 10.3 अरब डॉलर और इस साल अब तक 124 अरब डॉलर कमाए हैं। एलन मस्क इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला, स्पेसएक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X सहित कई कंपनियों के मालिक हैं। हाल ही में उन्हें यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
PayPal से टूटा था रिश्ता
एलन मस्क आज उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। लेकिन सफलता के इस शिखर तक पहुंचने से पहले एक समय ऐसा भी आया था जब मस्क दिवालिया होने के खतरे का सामना कर रहे थे। वर्ष 2000 में, एलन मस्क को PayPal के सीईओ पद से हटा दिया गया था। यह सबकुछ तब हुआ जब वह अपनी पूर्व पत्नी जस्टिन के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे। कंपनी के मैनेजमेंट में इस बदलाव की वजह पीटर थिएल, मैक्स लेविचिन, रीड हॉफमैन और डेविड डैक्स जैसे अन्य संस्थापकों के साथ मस्क के मतभेद थे।
यह भी पढ़ें – Shahid, Tony और Shanna कौन? जिनकी दौलत की चर्चा है हर जुबां पर?
दिमाग में आने लगे बुरे ख्याल
इस घटना से एलन मस्क को बड़ा झटका लगा। उनके दिमाग में नेगिटिव थॉट्स भी आने लगे। उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में यह ‘झटका’ उनके लिए एक आशीर्वाद की तरह साबित हुआ। मस्क खुद मानते हैं कि PayPal का साथ छूटने के बाद ही वह अन्य वेंचर्स पर ध्यान केन्द्रित कर पाए। उनका यह भी कहना है कि यदि PayPal के मैनेजमेंट ने उन्हें हटाने का फैसला नहीं लिया होता, तो आज यह एक ट्रिलियन डॉलर की कंपनी होती।
शेयर से कमाया प्रॉफिट
PayPal से रिश्ता टूटने के बावजूद मस्क ने कंपनी में अपने शेयर बरकरार रखे। 2002 में जब eBay ने PayPal को 1.5 बिलियन डॉलर में खरीदा, तो मस्क ने खूब प्रॉफिट कमाया। उनकी झोली में करीब 250 मिलियन डॉलर आए, जिसने उन्हें अपने सपनों की तरफ आगे बढ़ने में मदद की। PayPal से मिले पैसों को एलन मस्क ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘स्पेसएक्स’ में लगाया। मस्क की यह कंपनी एयरोस्पेस इंडस्ट्री को नए सिर से परिभाषित करने में कामयाब रही।
टेस्ला को संकट से निकाला
एलन मस्क के लिए वर्ष 2008 भी काफी मुश्किलों भरा रहा था। यह वो दौर था जब टेस्ला के भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे थे, लेकिन मस्क ने हार नहीं मानी और कंपनी को संकट से निकालकर ले आए। आज टेस्ला दुनिया की लीडिंग इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है। अमेरिका के बाद चीन कंपनी का सबसे बड़ा बाजार है। टेस्ला के भारत आने की तैयारी भी चल रही थी, लेकिन इस दिशा में अब तक कुछ खास नहीं हो पाया है। किसी जमाने में दिवालिया होने के खतरे का सामना कर रहे मस्क आज दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कहानी से यह सीख मिलती है कि मुश्किलों के आगे हथियार डालने से सफलता नहीं मिलती।
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 hr agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
2 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
7 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
7 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
8 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
8 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
10 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
11 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
11 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines