Who Is First Trillionaire In World : दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क के बारे में कौन नहीं जानता है। इलेक्ट्रिक कार मैन्यूफैक्चरर टेस्ला, निजी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में तेजी से इजाफा हो रहा है। उनकी संपत्ति औसतन सालाना दर 110 प्रतिशत से बढ़ रही है। दुनिया का पहला खरबपति कौन और कब बनेगा? इसे लेकर एक रिपोर्ट में नाम सामने आए हैं।
इन्फॉर्मा कनेक्ट अकादमी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस तेजी से एलन मस्क की संपत्ति में बढ़ोतरी हो रही है, उससे वे साल 2027 तक विश्व के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर हैं। वे 251 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं। भारत के बिजनेसमैन गौतम अडानी ट्रिलियनेयर का दर्जा हासिल करने वाले दूसरे व्यक्ति बनेंगे, लेकिन ऐसा 2028 में होगा। अगर उनकी वार्षिक वृद्धि दर 123 प्रतिशत बनी रहे।
यह भी पढ़ें : ‘डंकी रूट’ से आना गलत नहीं…भारतीयों की अमेरिका में अवैध एंट्री देख Elon Musk ने लिखा ट्वीट
2028 में ये लोग बनेंगे खरबपति
अगर टेक फर्म एनवीडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेन्सेन हुआंग और इंडोनेशियाई ऊर्जा एवं खनन दिग्गज प्राजोगो पंगेस्टू की संपत्ति में लगातार वृद्धि होती रही तो वो भी 2028 में खरबपति बन सकते हैं। एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुइस वुइटन के मालिक और लगभग 200 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अर्नाल्ट 2030 में एक ट्रिलियन डॉलर से आगे निकलने की राह पर हैं। इसी साल मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी एक ट्रिलियन डॉलर से आगे निकल जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Jio का भी खेल खत्म? Elon Musk ले आए X TV App; नेटफ्लिक्स और दूसरे OTT ऐप्स का क्या होगा?
दुनिया को 1916 में मिला था पहला अरबपति
दुनिया का पहला खरबपति कौन होगा? लोगों के मन में यह सवाल तब से उठ रहा है, जब 1916 में दुनिया को पहला अरबपति मिला था। वह अमेरिका के जॉन डी. रॉकफेलर थे, जो स्टैंडर्ड ऑयल के फाउंडर और उस समय सबसे बड़े शेयरहोल्डर थे। एक साल के अंतर में एलन मस्क और गौतम अडानी खरबपति बन जाएंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
13 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines