Richest Man in the World: टेस्ला (Tesla) चीफ एलन मस्क (Elon Musk) के सितारे इस समय बुलंद हैं। अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद उनके ‘अच्छे दिन’ सुपर ‘अच्छे दिन’ में तब्दील हो गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की दौलत का पहाड़ अब इतना ऊंचा हो गया है कि हाल-फिलहाल कोई उस तक नहीं पहुंच सकता। मस्क 400 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। पिछले 24 घंटे में ही उन्होंने 62.8 अरब डॉलर की कमाई कर डाली है।
काफी पीछे छूटे बेजोस
दुनिया के अरबपतियों के दौलत का आंकड़ा बताने वाले Bloomberg Billionaires Index के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति 447 अरब डॉलर पहुंच गई है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति Amazon के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और मस्क की दौलत के बीच का अंतर काफी बढ़ गया है। बेजोस 249 अरब डॉलर के मालिक हैं और मस्क की दौलत का आंकड़ा 400 अरब डॉलर को पार कर गया है।
यह भी पढ़ें – Bill Gates आज नौकरी मांगने जाते, तो Salary पर मोलभाव कैसे करते? खुद ही पढ़ लीजिए
इसलिए आया उछाल
एलन मस्क की नेटवर्थ में एक ही दिन में 62.8 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद उनकी दौलत 400 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। मस्क टेस्ला सहित कई कंपनियों के मालिक हैं। उनके कंपनी SpaceX के शेयरों में हुई बिक्री के चलते मस्क की दौलत का ग्राफ एकदम से खड़ा हो गया है। अकेले इस कंपनी का मस्क की नेटवर्थ में 50 बिलियन डॉलर का योगदान है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्पेसX ने 1.25 अरब डॉलर के शेयर कर्मचारियों और कंपनी इनसाइडर से खरीदे हैं।
ट्रंप की जीत का फायदा
साल 2024 में ही मस्क की संपत्ति में 218 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। खासकर डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने का उन्हें काफी फायदा मिल रहा है। ट्रंप की जीत के बाद से उनकी नेटवर्थ में लगातार उछाल देखने को मिला है। US राष्ट्रपति चुनाव से लेकर अब तक टेस्ला के शेयरों में 65% का उछाल आ चुका है। माना जा रहा ट्रंप प्रशासन टेस्ला के अनुकूल कुछ फैसले ले सकता है, इसलिए कंपनी में निवेशकों का भरोसा एकदम से बढ़ गया है।
अंबानी-अडानी की दौलत
अरबपतियों की इस लिस्ट में फेसबुक के फाउंडर Mark Zuckerberg 224 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। Larry Ellison (198 अरब डॉलर) चौथे और Bernard Arnault (181 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 97.1 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 17वें नंबर पर हैं। जबकि अडानी समूह के चीफ गौतम अडानी के पास 79.3 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह दुनिया के 19वें सबसे अमीर शख्स हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
11 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
11 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines