Bloomberg Billionaires Index: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की रईसी में कुछ कमी आई है। बीते कुछ समय में ऐसा पहली बार हुआ है जब मस्क की दौलत का आंकड़ा 400 अरब डॉलर से नीचे आया है। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से उनकी दौलत का ग्राफ लगातार ऊपर गया था। ऐसे में अब उसका नीचे आना मस्क की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है।
अब बदल रही तस्वीर
एलन मस्क ने चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था। साथ ही उन्होंने ट्रंप के चुनावी अभियान के लिए डोनेशन भी दिया, जिससे उनके और ट्रंप के रिश्ते मजबूत हो गए। ऐसे में जब डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की और एलन मस्क को अपनी सरकार का हिस्सा बनाने का ऐलान किया, मस्क की दौलत तेजी से बढ़ने लगी। इसमें टेस्ला के शेयरों में आए उछाल का सबसे अधिक योगदान रहा, लेकिन अब तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है।
इसलिए चढ़े थे शेयर
टेस्ला के शेयर इस उम्मीद में चढ़ रहे थे कि डोनाल्ड ट्रंप इलेक्ट्रिक वाहनों के अनुरूप नीतियां बनाएंगे, जिसका सबसे अधिक फायदा एलन मस्क की कंपनी को मिलेगा। हालांकि, अब तक ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया है। उल्टा ट्रंप और मस्क के बीच मनमुटाव जरूर सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के चीन पर 10% टैरिफ लगाने से एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि अमेरिका के बाद चीन टेस्ला का सबसे बड़ा बाजार है।
चीन में कमजोर सेल
चीन में टेस्ला की बिक्री जनवरी में सुस्त हुई है। चीनी कंपनियों से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते टेस्ला के सेल्स फिगर प्रभावित हो रहे हैं। टेस्ला ने जनवरी में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की 63,238 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल इसी महीने बेची गईं 71,447 कारों से 11.5% कम है। जबकि इस दौरान, चीन की दिग्गज कंपनी BYD ने 296,446 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 47% अधिक है। इस वजह से टेस्ला के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें – Donald Trump Vs Elon Musk: दोस्त दे रहे दुश्मनी वाली वाइब्स, कौन चुकाएगा बड़ी कीमत?
सबसे ज्यादा नुकसान
टेस्ला का शेयर इस समय 355.84 डॉलर के भाव पर मिल रहा है। पिछले एक महीने में ही यह 16.90% नीचे आ गया है। इसके परिणामस्वरूप एलन मस्क की दौलत का ग्राफ भी नीचे आया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क की दौलत घटकर 398 अरब डॉलर रह गई है। इसमें बीते 24 घंटों में 37 मिलियन डॉलर (3,20,67,28,950 रुपये) की कमी आई है। जबकि इस साल अब तक मस्क 34.1 अरब डॉलर का नुकसान उठा चुके हैं, जो दूसरे अरबपतियों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
सबकुछ नहीं है ठीक
एलन मस्क की दौलत में बड़ी गिरावट संकेत है कि उनके लिए आने वाला समय मुश्किलों भरा हो सकता है। ऐसे में उन्हें डोनाल्ड ट्रंप को नाराज करने वाले बयानों से बचना चाहिए। पिछले कुछ समय से जिस तरह मस्क और ट्रंप के बीच का मनमुटाव जगजाहिर हुआ है, उससे टेस्ला के निवेशकों में नेगेटिव मैसेज गया है। टेस्ला के मालिक मस्क ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के ड्रीम AI प्रोजेक्ट स्टारगेट की आलोचना की थी। इसके बाद भी कुछ मौकों पर उन्होंने ट्रंप से जुदा बयान दिए।
भारी पड़ेगी नाराजगी
एलन मस्क ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के आलोचक रहे हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले उनकी जमकर तारीफ की थी। इससे यह पता चलता है कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप की नाराजगी एलन मस्क को काफी भारी पड़ सकती है। दोनों की दोस्ती को लेकर मस्क के पक्ष में जो माहौल बना था, वो धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है और यह मस्क के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
15 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
16 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
16 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
17 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
18 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
20 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines