दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) और टेक दुनिया के दिग्गजों के लिए साल 2026 किसी सपने से कम साबित नहीं हो रहा है. साल 2026 के शुरुआती 9 महीनों के आंकड़े आ चुके हैं और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की रिपोर्ट देखकर हर कोई हैरान है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में ऐसी तूफानी तेजी आई है कि दुनिया के टॉप टेक अरबपतियों की तिजोरी नोटों से खचाखच भर गई है.
आइए, जानते हैं कि इन 9 महीनों में एलन मस्क और बाकी टेक रईसों ने कैसे कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ डाले.
एलन मस्क ने हर दिन 10900 करोड़ रुपये की झमाझम कमाई की
बात जब रिकॉर्ड तोड़ने की हो, तो एलन मस्क सबसे आगे खड़े नजर आते हैं. साल 2026 के पहले 9 महीनों में मस्क की संपत्ति जिस रफ्तार से बढ़ी है, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. 9 महीनों के दौरान मस्क की संपत्ति में रोजाना औसतन करीब 10900 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.
सोमवार को मस्क की संपत्ति एक ही झटके में 62.6 अरब डॉलर (6.8%) बढ़ गई, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 977 अरब डॉलर पहुंच गई. 12 अगस्त के बाद एक दिन में डॉलर के लिहाज से यह उनकी सबसे बड़ी बढ़त है.
अगर 9 महीने का लेखा-जोखा देखें तो सितंबर के आखिर तक मस्क की कुल दौलत में 310 अरब डॉलर (लगभग 29.85 लाख करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यानी पूरे इंडेक्स की कुल संपत्ति वृद्धि का अकेला 40% हिस्सा मस्क की जेब में गया है.
दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर:
अपनी एयरोस्पेस कंपनी SpaceX और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फर्म xAI के मर्जर के बाद मस्क कुछ समय के लिए इतिहास के पहले ट्रिलियनेयर (1 ट्रिलियन डॉलर के मालिक) भी बने.
100 टेक रईसों की जेब में आए $845 बिलियन:
सिर्फ मस्क ही नहीं, बल्कि पूरी टेक बिरादरी पर कुबेर देव मेहरबान रहे हैं. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इंडेक्स में शामिल दुनिया के टॉप 100 टेक अरबपतियों की संपत्ति में 30 सितंबर तक 845 अरब डॉलर की बंपर बढ़त हुई है. इतिहास में किसी भी साल के पहले 9 महीनों में यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है.
दुनिया के कुल 500 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टेक रईस संख्या में केवल 20% (एक पांचवां हिस्सा) हैं, लेकिन उनकी कुल संपत्ति अब 4.6 ट्रिलियन डॉलर हो चुकी है, जो पूरे इंडेक्स का 36% हिस्सा है. वैसे जहां एक तरफ टेक वाले मालामाल हो रहे हैं, वहीं टेक्नोलॉजी से बाहर के अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति में इसी दौरान 62 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है.
टॉप 10 अमीरों की लिस्ट पर अमेरिका का एकछत्र राज
साल 2012 में जब से ब्लूमबर्ग ने अरबपतियों की ग्लोबल रैंकिंग शुरू की है, तब से लेकर अब तक 10 सितंबर के बाद इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि दुनिया के सभी टॉप 10 सबसे अमीर इंसान सिर्फ अमेरिका के हैं. और इससे भी ज्यादा मजेदार बात यह है कि इन 10 में से 9 लोगों की पूरी संपत्ति अमेरिकी टेक कंपनियों से जुड़ी हुई है.
बाकी टेक राजाओं का भी बजा डंका:
माइकल डेल (Dell Technologies): डेल के फाउंडर माइकल डेल की संपत्ति में इस साल 81% का भारी उछाल आया है और उनकी नेटवर्थ बढ़कर 254 अरब डॉलर हो गई है.
मार्क जुकरबर्ग (Meta): फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी ‘मेटा’ के शेयरों में तेजी की बदौलत जुकरबर्ग की संपत्ति में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है.
यह पूरा डेटा एक ही ओर इशारा कर रहा है कि भविष्य टेक्नोलॉजी और AI का ही है. अगर आप भी करियर, बिजनेस या इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं, तो टेक और एआई सेक्टर पर नजर बनाए रखें, क्योंकि आने वाले समय में दुनिया की दौलत इसी रास्ते से होकर गुजरने वाली है.
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
7 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
8 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
17 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
23 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines