हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ट्विटर के नए मालिक बने एलन मस्क, CEO पराग अग्रवाल को कंपनी से निकाला

विज्ञापन

नई दिल्ली: ट्विटर (Twitter) के अधिकारिक मालिक होते ही एलन मस्क (Elon Musk) एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर के कई प्रमुख अधिकारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। खबरों के मुताबिक एलन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और कानूनी नीति, ट्रस्ट और सुरक्षा के प्रमुख विजया गड्डे को कंपनी से निकाल दिया है।

अभी पढ़ें – Gold Price Today 27 October: दिवाली के बाद सोने और चांदी में तेजी, दिल्ली-मुंबई से लखनऊ तक ये है रेट

ट्विटर के लिए बोली लगाने के बाद से ही कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ एलन मस्क का विवाद चल रहा था। वहीं विजया गड्डे ने ही डोनाल्ड ट्रम्प को स्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया था। अब एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद के इन लोगों ने कंपनी छोड़ दी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने कल गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ट्विटर मुख्यालय में टहलते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार की समयसीमा से दो दिन पहले बुधवार को यह वीडियो साझा किया था।

एलन मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव किया है और अपने निजी विवरण में ‘ट्वीट प्रमुख’ लिखा है। उन्होंने अपनी प्रोफ़ाइल पर अपने स्थान को भी बदलकर ट्विटर मुख्यालय कर दिया है। मस्क को वीडियो में मुख्यालय के परिसर में एक ‘सिंक’ ले जाते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Stock Market Opening: शेयर बाजार में हरियाली, Sensex 60,000 के पार तो Nifty 17800 के उपर

आपको बता दें कि एलन मस्‍क के पास 27 अक्‍तूबर तक 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने या कोर्ट ट्रायल का सामना करने की डेडलाइन थी और उन्‍होंने कंपनी खरीदने का विकल्‍प अपनाया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola