आमतौर पर जब किसी कंपनी के शेयर गिरते हैं और गिरावट लगातार जारी रहती है, तो निवेशक उसे बेचकर बाहर निकल आते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर भी काफी नुकसान का सामना कर रहे हैं। ऐसे में निवेशकों के पोर्टफोलियो की वैल्यू कम हो रही है और वे ज्यादा नुकसान से बचने के लिए शेयर बेच रहे हैं। इन निवेशकों में कंपनी के कर्मचारी भी शामिल हैं। हालांकि, अब कर्मचारियों के लिए अपने शेयर बेचना किसी मुसीबत को आमंत्रित करने जैसे होगा।
आसान नहीं होगा बिकवाली
टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने कर्मचारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह कंपनी शेयर बेचने के बजाए उन्हें अपने पास बनाए रखें। ऐसा तब है जब टेस्ला के शेयर इस साल अब तक करीब 38% नीचे आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को टेक्सास के ऑस्टिन में बैठक के दौरान मस्क ने कर्मचारियों से कहा कि वे टेस्ला के शेयर न बेचें। मस्क के मिजाज से कर्मचारी अच्छे से वाकिफ हैं। लिहाजा, अब उनके लिए बड़े नुकसान से बचने के लिए टेस्ला के शेयर बेचना आसान नहीं होगा।
टेस्ला को जलते नहीं देख सकता
एलन मस्क अपनी तुनकमिजाज छवि के लिए पहचाने जाते हैं। लिहाजा, यह आशंका भी बनी रहेगी कि उनकी समझाइश के बावजूद शेयर बेचने वाले टेस्ला कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़े। बैठक के दौरान मस्क ने यह भी कहा कि मैं टीवी के सामने से गुजरते समय टेस्ला को जलते हुए नहीं देख सकता। अगर आप हमारा प्रोडक्ट नहीं खरीदना चाहते, तो ठीक है लेकिन आपको इसे जलाने की जरूरत नहीं है। दरअसल, टेस्ला की कारों और चार्जिंग स्टेशन में तोड़फोड़ और आगजनी की कुछ घटनाएं सामने आई हैं।
टेस्ला के खिलाफ बढ़ा गुस्सा
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ऐसी कई घटनाओं की जांच कर रही है, जहां टेस्ला चार्जिंग स्टेशनों और डीलरशिप में तोड़फोड़ की गई है। इनमें लास वेगास, कैनसस सिटी और मिसौरी में आगजनी की घटनाएं भी शामिल हैं। बता दें कि एलन मस्क की बयानबाजी से उनके खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ रहा है और इस गुस्से का खामियाजा टेस्ला को उठाना पड़ रहा है। उसकी कारों की बिक्री कम हो गई है। यूरोप में कंपनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
दोस्त का साथ दे रहे डोनाल्ड ट्रंप
उधर, डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन अपने ‘दोस्त’ का इस मुश्किल वक्त में भरपूर साथ दे रहा है। हाल ही में ट्रंप ने टेस्ला की कार खरीदी और व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में इसकी परेड भी निकाली। इसके बाद वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक ने फॉक्स न्यूज पर जाकर दर्शकों से टेस्ला के शेयर खरीदने का आग्रह किया। ये दोनों ही कदम टेस्ला के प्रति लोगों की दिलचस्पी को बढ़ाने के लिए उठाए गए हैं। टेस्ला के शेयर की बात करें, तो कल यह मामूली बढ़त के साथ 236.26 डॉलर पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में ही यह 30.06% नीचे आ चुका है। इस वजह से निवेशकों में घबराहट है।
यह भी पढ़ें – 94% ने कहा ‘नहीं खरीदनी Tesla’, फिर आया ट्विस्ट, क्या Elon Musk ने मैनिपुलेट किया सर्वे?
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
9 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
11 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
11 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
12 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
13 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
15 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
17 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines