Electricity prices increased: सिद्धारमैया की अगुआई वाली कर्नाटक सरकार ने राज्य भर में 200 यूनिट प्रति माह से अधिक का उपयोग करने वालों के लिए बिजली की कीमतों में 2.89 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। सीएम सिद्धारमैया ने घोषणा की कि कर्नाटक ‘गृह ज्योति योजना’ को लागू करेगा, जिसके तहत हर महीने 200 यूनिट से कम बिजली सभी घरों में फ्री में वितरित की जाएगी।
सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘किराए के मकान में रहने वालों को भी हम मुफ्त बिजली (200 यूनिट तक) देंगे। 200 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले गरीब लोगों को बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। यह (योजना) किरायेदारों पर लागू होगी।’ योजना, इसके कार्यान्वयन और मूल्य वृद्धि की घोषणा सोमवार को की गई। नई कीमतें एक जुलाई से लागू होंगी।
सीएम ने सोमवार को यह भी कहा था, ‘हम राज्य के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की मदद के लिए मुफ्त बिजली की पेशकश कर रहे हैं जो संकट में हैं। हमने एक साल में औसत खपत से 10 फीसदी अधिक मुफ्त बिजली खपत की अनुमति दी है। इसे राज्य के लोगों ने स्वीकार और स्वागत किया है।’
मुफ्त बिजली का था वादा
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बिना किसी शर्त के मुफ्त बिजली योजना का वादा किया था। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घोषणा ने विपक्ष की कई आलोचनाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने बेंगलुरु, चिक्काबल्लापुरा, मैसूर और दावणगेरे में विरोध प्रदर्शन किया।
पिछले दो महीनों में यह दूसरी है जब राज्य में कीमत में वृद्धि हुई हो। मई में, बिजली दरों में 70 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी। बिजली आपूर्ति कंपनियों (ESCOMs) ने 2022 में अपने टैरिफ प्रस्ताव में 8,951 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे को कवर करने के लिए 16.38 प्रतिशत वृद्धि (139 पैसे प्रति यूनिट) का सुझाव दिया था।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
12 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
13 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
14 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
15 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
15 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
17 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
18 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
19 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines