Electricity Bill Saving Tips: गर्मी के मौसम में एक बार को बिजली की बचत करना आसान होता है, लेकिन सर्दियों में बिजली का इस्तेमाल थोड़ा ज्यादा बढ़ जाता है। भले ही पंखा या एसी न चलाना पड़े लेकिन हीटर, गीजर समेत कई उत्पाद हैं जिनका इस्तेमाल सर्दियों में काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बिजली का खर्चा भी हद से ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप भी सर्दियों में आने वाले अधिक बिल की समस्या से परेशान हैं, तो इस समस्या का समाधान निकालना भी मुश्किल नहीं है।
आप कुछ टिप्स को फॉलो करके बिजली की खपत कम करने के साथ बिल को आधा कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ तरीके को अपनाना होगा। ऐसे में आपके लिए बिजली की बचत (Electricity Bill Reduce Tips) करना फिर कोई बड़ा टास्क नहीं बल्कि एक आसान काम हो सकेगा। आइए जानते हैं कि कैसे आप भी बिजली की बचत आसानी से कर सकते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
ये भी पढ़ें- OnePlus 12 और Infinix Hot 40 की लॉन्च से पहले तस्वीर लीक, जानिए लॉन्चिंग डेट और फीचर्स
4 और 5 स्टार रेटिंग प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
ये तो आप जानते ही होंगे कि 5 स्टार रेटिंग वाले प्रोडक्ट्स को बिजली की खपत के लिए जाना जाता है। जितने ज्यादा रेटिंग वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स का आप इस्तेमाल करेंगे, वो उतने ज्यादा एनर्जी एफिशियन्सी होंगे। आप 3, 4 या 5 वाले होम अप्लायंसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वीडियो में जानिए स्टार रेटिंग इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज का क्या मतलब होता है।
चीजों को करें बंद
बिजली की खपत कम करने में आपकी छोटी-छोटी आदतें भी काम आ सकती है। आप जिस भी रूम से निकलें और वहां बिजली की जरूरत न हो तो कमरे से बाहर निकलने के बाद लाइट और पंखा जरूर बंद कर दें। सर्दियों में अगर रूम हीटर चला रखा है तो उसे बंद करना न भूलें। बिना वजह या जरूरत पड़ने पर बिजली का इस्तेमाल करना बिल बढ़ाने का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card में कितनी बार बदला जा सकता है नाम या DOB? जानिए नियम और तरीका
रूम हीटर चलाते समय रखें इन बातों का ख्याल
रूम हीटर चलाते समय आपको कमरे को बंद कर देना चाहिए। ऐसे में कमरा जल्दी से गरम हो जाएगा और आपको घंटों तक हीटर को चला कर रखने की जरूरत भी नहीं होगी। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि आप जिस हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं वो 4 या 5 स्टार रेटिंग वाला हो, इससे बिजली की खपत कम हो सकती है।
वीडियो में जानिए किस तरह के रूम हीटर खरीदना बेस्ट
LED बल्ब का करें यूज
घर में LED बल्ब का इस्तेमाल करना बिजली की बचत के लिए एक अच्छा ऑप्शन होता है। आप अपने घर में 4 से 5 स्टार रेटिंग वाले LED बल्ब को लगा सकते हैं। ऐसे में बिजली की खपत करना आसान हो सकता है। इसके अलावा पोर्टेबल बल्ब का इस्तेमाल करना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Solar Device का करें इस्तेमाल
बिजली की बचत करने के लिए इन दिनों मार्केट में सोलर डिवाइस उपलब्ध हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन, लैपटॉप या अन्य तरह के डिवाइस को चार्ज करने के लिए सोलर डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है। सूरज की रोशनी से सोलर डिवाइस चार्ज होते हैं और इनका इस्तेमाल आप बिना बिजली का यूज किए कर सकते हैं।
वीडियो में जानिए सोलर लगवाने से पहले क्या पता होना जरूरी है।
संबंधित खबरें
बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
2 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
2 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
4 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
6 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
7 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
15 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines