हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Electricity Bill पर मिलेगा 80% डिस्काउंट और सब्सिडी का फायदा! जानिए कैसे?

Electricity Bill Saving Tips: अधिक बिजली के बिल के आने से आप भी परेशान हैं? तो इसे कम करने के लिए आप सरकार की योजना का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

Electricity Bill Saving Tips: आज के समय में हम सभी के लिए बिजली का इस्तेमाल करना जरूरी हो गया है। तमाम गैजेट्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। गर्मी में ज्यादा एसी के चलने से बिजली खर्च ज्यादा होता है तो सर्दियों में गीजर और हीटर का इस्तेमाल भी बढ़ जाता है जिससे बिजली का बिल भी अधिक आने लगता है।

अगर आप भी हर महीने आने वाले अधिक बिजली बिल से परेशान हैं? या लाख कोशिश के बाद भी बिजली बचत कम नहीं हो पा रही है? तो ऐसे में आप अपने बिल पर 80% तक छूट के साथ सब्सिडी का फायदा पा सकते हैं। बस इसके लिए आपको सरकार की एक योजना को अपनाना होगा।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

80 प्रतिशत तक कम हो सकेगा बिजली बिल

बिजली बिल को 80% तक कम करने के लिए और 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी के लिए आप सरकार की योजना का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने घर में सोलर पैनल लगवाना होगा। सरकार की एक योजना के तहत फ्री में रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया जा रहा है। इसके लिए आपको सरकार राष्ट्रीय पोर्टल पर जाकर अप्लाई करना होगा।

ये भी पढ़ें- Smart Payment Ring: अंगूठी करेगी कमाल! टच करते ही हो जाएगी पेमेंट; जानिए फीचर और कीमत

रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के लिए कैसे करें अप्लाई?

  1. रूफटॉप सोलर राष्ट्रीय पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. इसके बाद आपको पूछी गई जानकारी को भरना होगा।
  3. इसमें राज्य का नाम और बिजली विभाग का नाम लिखें।
  4. इसके बाद बिजली बिल के कंज्यूमर अकाउंट नंबर भी एंटर करें।
  5. इसके बाद अपना फोन नंबर और ईमेल एड्रेस एंटर करें।
  6. दर्ज किए गए नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे वेरिफिकेशन प्रोसेस के तहत एंटर करें।
  7. सरकार की तरफ से आपके घर के रूफटॉप पर सोलर पैनल लग जाएगा।

वीडियो के जरिए जानिए कि कैसे रूफटॉप सोलर सिस्टम को लगवाया जा सकता है?

क्या सभी उठा सकते हैं इस योजना का फायदा?

इसके लिए आवेदन करने के दौरान आपको अपनी छत का एरिया भी बताना होगा। इसके बाद आपके आवेदन को डिस्कॉम को भेजा जाएगा और फिर जाकर सरकार की ओर से आवेदन प्रक्रिया की जांच की जाएगी। नियमों के अनुसार अगर आप एलिजिबल रहे तो आपका आवेदन आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें