Electricity Bill Fraud SMS: आज के समय में आए दिन हम धोखाधड़ी की खबरें सुनते हैं चाहे वो फ्रॉड कॉल हो या एसएमएस। ऐसे में अब नए फ्रॉड की खबरें खूब चर्चा में हैं। अब बिजली का बिल भरना आपको महंगा पड़ सकता है। इसे लेकर एसबीआई (SBI) ने ट्वीट भी किया है। अगर आप भी बिजली का बिल भरने के लिए ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो पहले ये खबर ज़रूर पढ़ लें वरना आप भी हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार।
किस तरह होती है ठगी?
जैसे कई बिजली कंपनियां और सप्लायर्स बिल भरने के बाद आपको एसएमएस के जरिए या WhatsApp पर एक मैसेज करके बिल राशि और बिल भरने की तारीख बताते हैं। उसी तरह स्कैमर्स भी आपको पहले इसी तरह के मैसेज भेजेंगे और ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे देंगे।
मैसेज में क्या लिखा आता है?
इस तरह के मैसेज में आपके पास लिखा आएगा कि आपका बिजली बिल बकाया है। ‘प्रिय ग्राहक, आज रात 9:30 बजे बिजली कार्यालय से आपकी बिजली काट दी जाएगी। क्योंकि आपका पिछले महीने का बिल नहीं चुकाया गया था। दिये गए लिंक पर क्लिक करके अपने बिल का भुगतान करें।’
एसबीआई ने किया ट्वीट
देश के बैंक एसबीआई ने लोगों को सचेत करने के लिए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने ये भी दिखाया कि आपके पास स्कैमर किस तरह का मैसेज भेजेंगे। इसके साथ-साथ भेजे गए लिंक पीआर क्लिक करने से मना किया गया है।
ऐसा मैसेज आने पर क्या करें ?
अगर आपके फोन पर इस तरह का मैसेज आता है तो सबसे पहले ये देखें कि वो किसी वेरीफाई आईडी या मोबाइल नंबर से आया है या नहीं ? इस तरह के नंबर को रिपोर्ट या ब्लॉक कर दें और अपनी बैंक डिटेल्स बिलकुल शेयर न करें।
जानकारी के लिए बता दें कि बिजली कंपनियां और सप्लायर्स ज़्यादातर आधिकारिक फोन नंबर से ही एसएमएस भेजते हैं इसलिए इस तरह के एसएमएस से सावधान रहें।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
6 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines