प्याज और चीनी के बाद अब अंडे की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं. कई शहरों में एक अंडे की कीमत 9 से 10 रुपये है. पिछले साल के मुकाबले अंडे के दामों में करीब 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पहले से ही आम जनता चीनी और प्याज की कीमतों की वजह से परेशान थी, लेकिन अब अंडे के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर और भी ज्यादा बोझ बढ़ गया है. कहा जा रहा है कि दिसंबर तक अंडे की कीमत और भी बढ़ सकती है. Abhi Eggs के मुताबिक, दिसंबर तक अंडों की इनपुट कॉस्ट में 15 से 20% तक और इजाफा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में महंगाई रोकने के लिए खरीदा गया प्याज गोदाम में सड़ा, सरकारी बफर स्टॉक पर उठे गंभीर सवाल
क्या है वजह?
अंडों की बढ़ती कीमतों के पीछे कई वजह हो सकती है. पोल्ट्री फीड की लागत में बढ़ोतरी हुई है, अंडों की डिमांड ज्यादा है और सप्लाई कम, जिसकी वजह से दाम तेजी से आसमान छू रहे हैं. अंडे की कीमतें बढ़ने का कनेक्शन मक्का से भी है. कुछ बाजारों में मक्के का भाव 22 रुपये किलो से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. पोल्ट्री में करीब 65 से 70 प्रतिशत तक मक्का ही खिलाया जाता है. ऐसे में मक्का अगर महंगा होता है तो अंडे की कीमतें भी बढ़ती हैं. जानकारी के मुताबिक, तीन साल पहले तक मक्का 14 हजार रुपये प्रति टन तक बिक रहा था, लेकिन अभी इसकी कीमत 26, 500 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है. Abhi Eggs का कहना है कि मक्का की बढ़ती कीमतों के बाद टूटे चावल, गेहूं और सोयामील जैसे सस्ते विकल्पों का भी पॉल्ट्री फीड के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
प्याज और चीनी के दाम
चीनी और प्याज की कीमतों में पहले से ही आग लगी है. 4 जुलाई 2026 को देश के बड़े बाजारों में चीनी का खुदरा रेट करीब 48 रुपये प्रति किलो था, लेकिन अब वही चीनी 60 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा में बिक रही है. महज 2 महीनों में चीनी के दामों में करीब 25 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. वहीं, प्याज की कीमतें भी लगातार आम लोगों को रुला रही है. देश के बड़े-बड़े शहरों में प्याज की खुदरा कीमत 50 से 65 रुपये प्रति किलो है. अगस्त में प्याज की कीमत 35 रुपये के करीब थी, जो सितंबर तक 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. करीब एक महीने में प्याज की कीमत में 42 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ. सितंबर 2025 में प्याज का रेट 28 रुपये प्रति किलो के आसपास था. लेकिन अभी ये कई बाजारों में 70 से 82 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है.
ये भी पढ़ें: प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, दिल्ली में सिर्फ 35 रुपए किलो, सड़ने की खबर अफवाह
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
14 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
15 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
16 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
18 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
18 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
19 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
20 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
21 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines