Education Budget 2026: छात्राओं को निर्मला सीतारमण का तोहफा, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप भी होगी तैयार

Education Budget 2026: यूनियन बजट 2026 एजुकेशन और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रायोरिटी देता है. इंडस्ट्रियल हब के पास उद्योग-शिक्षा के रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप तैयार की जाएंगी. हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल होगा, जिससे फीमेल स्टूडेंस्ट की एजुकेशन और सेफ्टी में सुधार होगा. इसके अलावा 15000 सेकेंडरी स्कूल को क्रिएटिव और डिजिटल स्किल को बढ़ावा देने के लिए कंटेंट लैब्स बनेंगे.

Education Budget 2026

Education Budget 2026

Education Budget 2026: फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए यूनियन बजट ने शिक्षा से जुड़ा विकास और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया. इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश भर के प्रमुख इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स हब के पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप तैयार करने का प्रस्ताव रखा. रविवार को लोकसभा में बजट पेश करते हुए, सीतारमण ने कहा कि ये कदम मजबूत शिक्षा–उद्योग संपर्क बनाने और उभरते विकास कॉरिडोर में स्किल्ड टैलेंट को पोषित करने के मकसद से जुड़ा है.

विज्ञापन

‘हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल’

वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल का भी निर्माण करेगी. मौजूदा वक्त में भारत में 700 से ज्यादा जिले हैं. बजट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT), मुंबई को 15,000 सेकेंडरी स्कूल में कंटेंट लैब्स स्थापित करने के लिए सपोर्ट देने का प्रस्ताव भी है, जिससे छात्रों में स्कूल लेवल पर क्रिएटिव, डिजिटल और मीडिया से जुड़े स्किल को मजबूत किया जा सके. फीमेल स्टूडेंट्स के लिए सेफ एनवायरनमेंट तैयार करने में ये एक बड़ा कदम साबित हो सकता है, इससे महिला की साक्षरता दर भी बढ़ने का अनुमान है.

विज्ञापन

एक साथ 2 सेक्टर्स का विकास

ये सभी उपाय सरकार की एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को इंडस्ट्रियल ग्रोथ के साथ जोड़ने और महिलाओं और यंग लर्नर्स के लिए मौके और पहुंच को बढ़ाने के इरादे को दिखाती हैं. अगर उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र आपस में जुड़े रहेंगे, तो इससे दोनों सेक्सर्स का परस्पर विकास मुमकिन होगा.

विज्ञापन

टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर की बात

बजट में ये भी कहा गया, ‘इमर्सिव एक्सपीरिएंसेज के ज़रिए एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए, 4 टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटीज स्थापित या अपग्रेड की जाएंगी, जिसमें नेशनल लार्ज सोलर टेलीस्कोप, नेशनल लार्ज ऑप्टिकल इंफ्रारेड टेलीस्कोप, हिमालयन चंद्र टेलीस्कोप और COSMOS-2 प्लैनेटेरियम शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ