EDLI Scheme for EPFO members: आप जानते हैं कि अगर आपका पीएफ कटता है तो आपको 7 लाख तक की जीवन बीमा मिल सकता है। EPFO अपने सभी सदस्यों को ईडीएलआई स्कीम के तहत जीवन बीमा सुविधा देती है। इस सुविधा के तहत प्रत्येक ईपीएफओ सदस्य को अधिकतम 7 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। ईपीएफओ की इस बीमा योजना को कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा यानी ईडीएलआई के नाम से जाना जाता है। जानिए इस स्कीम से जुड़ी खास बातें।
जानिए क्या EDLI स्कीम
EDLI योजना की शुरुआत ईपीएफओ ने 1976 में की थी। इस स्कीम के तहत अगर ईपीएफओ सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को जमा राशि दी जाती थी। यह बीमा कवर बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है, जिसका शेयर कंपनी भरती है।
कैसे तय होती है रकम?
बीमा राशि पिछले 12 महीनों के मूल वेतन और डीए पर निर्भर करती है। बीमा कवर के लिए दावा अंतिम मूल वेतन + डीए का 35 गुना होता है। इसके अलावा दावेदार को 1,75,000 रुपये तक की बोनस राशि भी दी जाती है।
यह भी पढ़ें : EPFO: रिटायरमेंट के बाद पाना चाहते हैं पेंशन तो इस सर्टिफिकेट के बारे में जरूर जानें
नौकरी के बाद नहीं मिल सकता ईडीएलआई योजना का क्लेम
ईपीएफओ सदस्य को ईडीएलआई योजना द्वारा तभी तक कवर मिलता है, जब तक वह नौकरी पर कार्यरत है। नौकरी छोड़ने के बाद उसका परिवार/उत्तराधिकारी/नामांकित व्यक्ति क्लेम नहीं कर सकता। अगर ईपीएफओ सदस्य 12 महीने तक लगातार काम कर रहा है तो कर्मचारी की मृत्यु के बाद नॉमिनी को कम से कम 2.5 लाख रुपये का लाभ मिलता है।
कब कर सकते हैं क्लेम
इस स्कीम के तरह सदस्य का परिवार तभी क्लेम कर सकता है, जब ईपीएफओ सदस्य की मृत्यु काम करते समय बीमारी, दुर्घटना या प्राकृतिक मृत्यु हो। यदि ईडीएलआई योजना के तहत कोई नामांकन नहीं है, तो कवरेज मृत कर्मचारी के पति या पत्नी, अविवाहित बेटियों और नाबालिग बेटे/बेटों को मिलता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
13 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
14 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
15 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
16 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
16 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
19 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
19 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
20 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines