हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Edible Oil Price Hike: त्योहारों के बीच बिगड़ेगा रसोई का बजट! महंगे होंगे पाम, सरसों और सोयाबीन तेल

Edible Oil Price Hike News: इंडोनेशिया में अल नीनो और सूखे के कारण पाम तेल का उत्पादन घटने से भारत में खाने के तेल महंगे हो सकते हैं. जानिए सरसों, सोयाबीन और पाम ऑयल की नई दरों पर क्या पड़ेगा असर.

विज्ञापन
इंडोनेश‍िया में सूखे कारण पाम ऑयल का उत्‍पादन कम हुआ है, ज‍िसका असर भारत की आम जनता की जेब पर भी द‍िखेगा. (Photo - AI )

त्योहारों के इस सीजन में आम जनता की रसोई के बजट पर बड़ा झटका लग सकता है. आने वाले दिनों में सरसों, सोयाबीन और पाम ऑयल समेत सभी तरह के खाने के तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है दुनिया में पाम तेल के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता देश इंडोनेशिया में पड़ रहा सूखा और अल नीनो का असर. इंडोनेश‍िया में पाम तेल का उत्‍पादन घट गया है. जान‍िये इंडोनेशिया के सूखे का असर आपकी रसोई और जेब पर क्यों पड़ने वाला है.

इंडोनेशिया में सूखा और बायोडीजल की मांग

इंडोनेशियाई पाम ऑयल एसोसिएशन के अनुसार, सूखे के कारण पाम तेल का उत्पादन करीब 50 लाख टन तक घट सकता है. इंडोनेशिया अपनी नई B50 नीति लागू करने जा रहा है, जिसके तहत पाम तेल का इस्तेमाल घरेलू बायोडीजल बनाने में ज्यादा होगा. बायोडीजल के लिए 1.63 से 1.7 करोड़ टन पाम तेल की जरूरत पड़ेगी, जिससे भारत जैसे देशों को निर्यात करने के लिए तेल कम बचेगा.

भारत की रसोई पर इसका क्या असर होगा?
भारत अपनी कुल जरूरत का करीब 55-60% खाने का तेल दूसरे देशों से आयात करता है. पाम तेल मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से आता है. जब पाम तेल महंगा होगा, तो लोग सोयाबीन और सरसों तेल की तरफ रुख करेंगे. मांग बढ़ने के कारण सरसों और सोयाबीन तेल के दाम भी तेज हो जाएंगे, ज‍िसका असर कीमतों पर होगा.

विज्ञापन

सितंबर महीने में ही वैश्विक बाजार में खाद्य तेलों की कीमतें 11.2% तक बढ़ चुकी हैं. कच्चा पाम तेल 1285 डॉलर प्रति टन और सोयाबीन तेल 1314 डॉलर प्रति टन के स्तर पर पहुंच गया है.

बहरहाल, इंडोनेशिया में वैश्‍व‍िक आपूर्ति घटने और बायोडीजल के लिए पाम तेल का इस्तेमाल बढ़ने से आने वाले महीनों में भारत में रिफाइंड, सरसों और सोयाबीन तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola