अगर आप राशन कार्ड यूजर हैं तो जल्दी से जल्दी ईकेवाईसी कर लें. क्योंकि इसके बगैर हर महीने मिलने वाले राशन में रुकावट आ सकता है. बता दें कि केंद्र सरकार, नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत देश के लाखों लोगों को राशन कार्ड के जरिए सब्सिडी वाला और मुफ्त राशन दे रही है. नए नियमों के अनुसार, राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी अब हर 5 साल में एक बार जरूरी है. कई लोगों ने यह प्रोसेस पिछली बार 2013 में या उससे पहले पूरा किया था. इसलिए, उनके लिए अपना ई-केवाईसी अपडेट करना बहुत जरूरी हो गया है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए अब आपको सरकारी दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होगा. आइए जानते हैं कि घर बैठे राशन कार्ड ई-केवाईसी कैसे पूरा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Top 10 Oil Reserves in the World: वेनेजुएला के पास है दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार, टॉप 10 भारत कहां
घर बैठे राशन कार्ड की e-KYC कैसे करें?
आप अपने स्मार्टफोन से भी कुछ मिनटों में ही e-KYC का काम पूरा कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले आपको Mera KYC और Aadhaar FaceRD ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा.
- अब आप इस ऐप में जाएं और वहां लोकेशन सेट करें.
- अब अपना आधा नंबर (Aadhaar number) डालें और कैप्चा भी दर्ज करें. मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें.
- स्क्रीन प आपके आधार से संबंधित जानकारी आ जाएगी.
- अब फेस ईकेवाईसी (Face e-KYC) ऑप्शन पर क्लिक करें.
- आपके फोन का कैमरा खुल जाएगा. कैमरा में देखें और फोटो लें.
- अगर फोटो सही आई है तो सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके राशन कार्ड की e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
e-KYC का स्टेटस कैसे चेक करें
अगर आपने ऑनलाइन ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब ये चेक करना चाहते हैं कि आपका e-KYC सक्सेसफुली पूरा हुआ है या नहीं, तो आपको एक आसान तरीका फॉलो करना होगा.
- इसके लिए आपको सबसे पहले, Mera KYC ऐप पर जाना होगा.
- फिर अपनी लोकेशन डालें.
- अपना आधार नंबर, कैप्चा और OTP डालें.
- इसके बाद, स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा. वहां अगर Y दिखाता है, तो e-KYC पूरा हो गया है. अगर N दिखाता है, तो e-KYC अभी पेंडिंग है.
ऑफलाइन e-KYC कैसे करवाएं?
अगर आपको मोबाइल ऐप से ई-केवाईसी करने में दिक्कत हो रही है, तो टेंशन न करें. आप ऑफलाइन तरीके से भी ईकेवाईसी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी नजदीकी राशन की दुकान (FPS) या CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) जाना होगा. आपको बस अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाना होगा. संबंधित कर्मचारी आपका ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा कर देगा.
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
4 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
11 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
12 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
14 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
14 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
16 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
16 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
18 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines