EaseMyTrip Q4 2024 Result : भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेफॉर्म EaseMyTrip ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर करीब 58 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष के लिए कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 228 करोड़ रुपये रहा। यह अभी तक का सबसे ज्यादा EBITDA है। वहीं चौथी तिमाही के लिए ऑपरेशन रेवेन्यू सालाना आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 164 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी का चौथी तिमाही में ऐसा रहा प्रदर्शन
- रात में बुक होने वाले होटल बुकिंग की संख्या में 39 फीसदी की बढ़ोतरी आई। इससे कंपनी के रेवेन्यू में 12 फीसदी का योगदान रहा।
- ट्रेन, बस और दूसरे सेगमेंट की बुकिंग में 53 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे कंपनी के रेवेन्यू में 8 फीसदी का योगदान रहा।
- ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू 2090 करोड़ रुपये रहा।
- कंपनी का EBITDA 24 फीसदी वृद्धि के साथ करीब 58 करोड़ रुपये पहुंच गया।
- कंपनी के PBT में 24 फीसदी की वृद्धि हुई। इस वृद्धि के साथ यह करीब 55 करोड़ रुपये हो गया।
EaseMyTrip
कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले ऐसा रहा प्रदर्शन
- रात में बुक होने वाले होटल बुकिंग की संख्या में 49 फीसदी की बढ़ोतरी आई। इससे कंपनी के रेवेन्यू में 9 फीसदी का योगदान रहा।
- ट्रेन, बस और दूसरे सेगमेंट की बुकिंग में 67 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे कंपनी के रेवेन्यू में 9 फीसदी का योगदान रहा।
- ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू करीब 8513 करोड़ रुपये रहा।
- कंपनी का EBITDA 19 फीसदी वृद्धि के साथ करीब 228 करोड़ रुपये पहुंच गया।
- कंपनी के PBT में 16 फीसदी की वृद्धि हुई। इस वृद्धि के साथ यह करीब 215 करोड़ रुपये हो गया।
बढ़ गई कंपनी की कमाई
कंपनी की चौथी तिमाही में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 52 करोड़ रुपये की ज्यादा कमाई हुई है। पिछले साल चौथी तिमाही में कंपनी की इनकम करीब 121 करोड़ रुपये थी। वहीं इस साल चौथी तिमाही में कंपनी की इनकम बढ़कर करीब 173 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें : खत्म नहीं हो रहा Go First का संकट, EaseMyTrip ने बोली से हाथ खींचे
को-फाउंडर ने कहा- कस्टमर की जरूरत पूरा करने के लिए तत्पर
रिजल्ट जारी करते हुए कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा कि ये कदम यात्रा और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने व ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। हम अपने ग्राहकों को उत्कृष्टता के साथ सेवा जारी रखने और बाजार में बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी पेशकशों का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट, बैंकों को भी नहीं मिलेगी राहत! जानिए कहां क्या पड़ेगा असर
20 mins agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त? जानिए असली वजह
58 mins agoGold Rate Fall Today: सस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
2 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
6 hrs agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
6 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
17 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines