Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
EaseMyTrip Q4 2024 Result : भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेफॉर्म EaseMyTrip ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर करीब 58 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष के लिए कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 228 करोड़ रुपये रहा। यह अभी तक का सबसे ज्यादा EBITDA है। वहीं चौथी तिमाही के लिए ऑपरेशन रेवेन्यू सालाना आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 164 करोड़ रुपये रहा।

EaseMyTrip
कंपनी की चौथी तिमाही में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 52 करोड़ रुपये की ज्यादा कमाई हुई है। पिछले साल चौथी तिमाही में कंपनी की इनकम करीब 121 करोड़ रुपये थी। वहीं इस साल चौथी तिमाही में कंपनी की इनकम बढ़कर करीब 173 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है।
We have decided to withdraw from the GoAir bid to concentrate on our core areas of strength. Our focus remains on leveraging our expertise and resources to achieve sustainable growth and success. https://t.co/soT90qVHAU
— Nishant Pitti (@nishantpitti) May 25, 2024
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें : खत्म नहीं हो रहा Go First का संकट, EaseMyTrip ने बोली से हाथ खींचे
रिजल्ट जारी करते हुए कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा कि ये कदम यात्रा और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने व ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। हम अपने ग्राहकों को उत्कृष्टता के साथ सेवा जारी रखने और बाजार में बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी पेशकशों का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।