E Shram Card : देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। उनके खाते में जल्द ही ई-श्रम योजना (E-Shram Card Yojana) की अगली किस्त आ सकता ही। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिक और मजदूरों की आर्थिक मदद के लिए ई-श्रम योजना की शुरुआत की थी।
एक आंकड़े के मुताबिक इस योजना का लाभ पाने के लिए एतई-श्रम पोर्टल (E- Shram Portal) पर अब तक करीब 28 करोड़ से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 8 करोड़ से अधिक रिजस्ट्रेशन अकेले उत्तर प्रदेश में हुए हैं। इसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और ओडिशा है।
ई-श्रम कार्ड योजना को श्रम मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है। दरअसल जैसे-ई-श्रम कार्ड योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए शुरू किया गया है। अब तक काफी संख्या में जरूरतमंद लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं।
अभी पढ़ें – SBI Alert Customers : खाता खाली होने बचा सकती है एसबीआई की ये सलाह
दरअसल केंद्र सरकार देश के गरीबों और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। देश में पहले से ही स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन और आवास जैसी कई सारी लाभकारी योजनाएं चल रही हैं। इससे देश में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा भी मिल रहा है। इन्हीं योजनाओं में एक योजना और भी है, जिसे ई-श्रम कार्ड योजना है। इसके तहत ई-श्रम कार्डधारकों को सरकार की तरफ आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- इसके माध्यम से आप सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- भविष्य में सरकार आपको एक निश्चित राशि पेंशन के रूप में दे सकती है ताकि आपको बुढ़ापे में किसी भी प्रकार के आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।
- अगर मजदूर के घर में कोई बेटा या बेटी है, अगर वह आगे पढ़ना चाहता है, तो सरकार उसे छात्रवृत्ति प्रदान करेगी ताकि उसकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
- घर बनाने के लिए सरकार कम ब्याज दर पर लोन राशि भी देगी।
- यदि कोई मजदूर दुर्घटना में विकलांग हो जाता है तो उसे 1,00000 रुपये की राशि दी जाएगी, इसके विपरीत यदि उसकी मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता के लिए सरकार 2,00000 रुपये की राशि प्रदान करेगी।
ऐसे लोग ई-श्रमिक पोर्टल पर करा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन
यदि आप कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी मजदूर, कृषि श्रमिक, घरेलू मजदूर, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, नाई, मोची, बिजली वाला, प्लम्बर आदि सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूर ई-श्रमिक आधिकारिक पोर्टल https://eshram.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको ईपीएफओ (EPFO) मेंबर नहीं होना चाहिए। आपको किसी सरकारी पेंशनभोगी भी नहीं होना चाहिए।
ई-श्रर्म कार्ड के लिए जरूरी पात्रता
- भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आयु सीमा 15 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- असंगठित क्षेत्र में काम करता हो।
अभी पढ़ें – Ayushman Bharat Yojana : आयुष्मान कार्ड पर फ्री में नहीं मिल रहा इलाज तो इस नंबर पर करें डायल
ऐसे कराएं ई-श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
ई-श्रमिक कार्ड के आवेदन का तरीका बहुत आसान है। आप आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर क्लिक करें। इसके बाद आप फॉर्म फिल करें। इसके बाद आप इसे सब्मिट कर दें। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सरकार ने पंजीकरण के लिए 14434 टोल फ्री नंबर भी रखा है। इस पर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
ई-श्रर्म कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक विवरण जानकारी
- पासपोर्ट के आकार की तस्वीर।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
56 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
6 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
6 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
15 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
22 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
23 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines