E-SHRAM Card: घर बैठे खुद को ऐसे करें ई श्रम पोर्टल से रजिस्टर्ड, जानें प्रोसेस और लाभ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

E-SHRAM Card Self Registration Process: सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं को शुरु किया जाता है। इनमें से कई योजनाएं उन भारतीयों के लिए होती हैं जो आर्थिक तौर पर कमजोर या गरीब होते हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कमजोर आर्थिक वर्गों (Poor Working Families) के लिए चलाई जा रही योजनाओं में से एक ई-श्रम योजना (E-Shramik Yojana) भी है। इस योजना के तहत ई-श्रम कार्ड को हासिल करना जरूरी होता है जिसके बाद आर्थिक कमजोर वर्गों को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे ई-श्रम कार्ड हासिल किया जाता है और खुद को आप घर बैठे ऑनलाइन कैसे रजिस्टर्ड कर सकते हैं?
सरकार ने ई-श्रम योजना को आर्थिक कमजोर वर्गों के लिए शुरू किया है। इसके तहत लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रतिमाह 500 से 1000 रुपये आते हैं। इसके अलावा E-Shram Card का मुख्य उद्देश्य लोगों को रोजगार भी देना है। ई-श्रमिक पोर्टल (E-Shramik Portal) के माध्यम से कई श्रमिकों को लाभ मिल सकता है। इस पोर्टल का काम इससे जुड़े लोगों का डेटाबेस केंद्रीकृत करना है। इसका लाभ प्रवासी श्रमिक, प्लेटफार्म श्रमिक, निर्माण श्रमिक, घरेलू श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर और कृषि श्रमिक आदि सभी असंगठित क्षेत्र को मिल सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: