E-PAN via Aadhaar Number: सभी भारतीय नागरिकों के लिए जिस तरह से आधार कार्ड का होना जरूरी है, ठीक वैसे ही पैन कार्ड भी एक जरूरी दस्तावेजों में से एक है। स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) को टैक्सेशन और अन्य पहचान उद्देश्यों के लिए आयकर विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। इसके जरिए बैंक में खाता खुलवाना, गैस कनेक्शन प्राप्त करने से लेकर अन्य फाइनेंशियल कामों किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक आपका पैन कार्ड नहीं बना है और इसे बनवाने की सोच रहे हैं तो फिजिकल पैन कार्ड को हासिल करने में आपको लंबी प्रक्रिया को अपनाना पड़ता है। जबकि, ई-पैन कार्ड के लिए आपको किसी लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरना नहीं पड़ता है।
फिजिकल पैन कार्ड के लिए कितना लगता है समय?
आमतौर पर फिजिकल पैन कार्ड बनवाना हो तो आपको इसे हासिल करने में बहुत ज्यादा समय लगता है। इसकी एक वजह वेरिफिकेशन, फिर प्रिंट और फिर मेल है। इन लंबी प्रक्रिया के चलते फिजिकल पैन कार्ड आप तक कम से कम दो हफ्ते में पहुंच सकता है, लेकिन बशर्ते आवेदन सभी प्रकार से सही होना भी जरूरी है। हालांकि, इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए आयकर विभाग की ओर से ई-पैन जारी किया जा रहा है।
क्या है ई-पैन सेवा?
आयकर विभाग की ओर से ई-पैन सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे इंस्टेंट पैन कार्ड हासिल किया जा सकता है। हालांकि, इस सर्विस का लाभ उन आवेदकों को होगा जिनके पास वैलिड आधार नंबर है। बता दें कि ई-पैन डिजिटल रूप में एक डिजिटल साइंड कार्ड है जो कि आधार नंबर से ई-केवाईसी की डिटेल्स पर निर्भर करता है। इसे फ्री में पीडीएफ के रूप में हासिल किया जा सकता है।
How to get an e-PAN card via Aadhaar number?
- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फाइलिंग पोर्टल की साइट पर जाएं।
- पोर्टल के होमपेज पर आपको “Instant e-PAN” का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Get New e-PAN” पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पेज ओपन होगा, उसमें अपना 12-digit Aadhaar Card नंबर दर्ज करें।
- अपने समझौते की पुष्टि करने के लिए चेकबॉक्स को मार्क करें और फिर ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें।
- ओटीटी वेरिफिकेशन के लिए पेज ओपन होगा, शर्तें पढ़कर ‘Continue’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
- यूआईडीएआई के साथ आधार डिटेल्स को सत्यापित करने के लिए चेकबॉक्स को सिलेक्ट करें और ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘I Accept’ और फिर ‘Continue’ पर क्लिक करने के बाद सबमिट कर दें।
- इसके बाद आपके पास E-PAN को देखने के साथ डाउनलोड करने का ऑप्शन भी शो हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
14 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines