हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PAN Card फोन में कैसे करें डाउनलोड, जानिए आसान तरीका

e-PAN Card Download Process: देश में वित्तीय कामों में इस्तेमाल होने वाला पैन कार्ड आजकल हर किसी के पास है। लोग अक्सर इसके खो जाने के डर से कहीं लेकर नहीं चलते या घर पर ही भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि अब आप फोन में ही पैन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी यानी ई-पैन रख सकते हैं, जानिए डाउनलोड करने का प्रोसेस…

विज्ञापन
PAN Card

e-PAN Card Download Process: किसी भी आर्थिक लेनदेन के लिए PAN कार्ड काफी जरूरी माना जाता है। इसके बिना बैंकिंग से जुड़ा काम नहीं हो पाता। अक्सर लोग पैन कार्ड की हार्ड कॉपी रखने से बचते हैं क्योंकि इसके खोने का डर होता है। ऐसे में जनता को ई-पैन का एक ऑप्शन दिया हुआ है। जानिए आप ई-पैन यानी पैन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी कैसे पा सकते हैं?

ई-पैन के लिए कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले इनकम टैक्स (Income Tax) के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा।
  2. ‘नया ई-पैन’ पर क्लिक करें।
  3. अपना 12 डिजिट का आधार नंबर डालें और पुष्टि करें पर क्लिक करें।
  4. अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है तो टेंशन की कोई बात नहीं। इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके लिए ओटीपी वेरिफिकेशन पेज पर जाना होगा।
  5. दी गई शर्तों को पढ़ने के बाद, मैंने पढ़ा है पर क्लिक करें। आगे जाने के लिए ‘सहमत’ पर क्लिक करें।
  6. बाद में, 6 डिजिट का ओटीपी डालें और क्लिक करें।
  7. UIDAI के साथ आधार को मान्य करने के लिए सहमति के लिए चेकबॉक्स पर ‘मैं इसे स्वीकार करता हूं’ पर क्लिक करें।
  8. एक बार पूरा आवेदन सबमिट होने के बाद वेबसाइट स्क्रीन पर एक रिसीप्ट नंबर दिखेगा।

कैसे करें ई-पैन डाउनलोड?

  1. पहले अपने ई-पैन का स्टेटस चेक करने के लिए ‘स्टेटस चेक करें’ या ‘पैन डाउनलोड करें’ पर क्लिक करें।
  2. नेक्स्ट पेज पर अपना आधार नंबर सबमिट करें और बाद में अपने मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी डालें।
  3. इसके बाद आपको स्टेटस पता चल जाएगा।
  4. अगर ई-पैन जेनरेट कर दिया गया है तो इसे ‘डाउनलोड ई-पैन’ पर क्लिक करके अपने फोन में डाउनलोड किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें